
ब्रिटेन से आ रही है 40 इंजीनियरों की टीम, चुनौती बन गई है केरल एयरपोर्ट पर 14 दिनों से खड़े F-35 की खराबी
AajTak
ब्रिटिश नेवी का ये बयान कथित रूप से हाइड्रोलिक हड़बड़ी की वजह से उड़ान नहीं भर पा रहा था. इसे ठीक करने की कोशिशें भी नाकाम रहीं. अब ब्रिटेन से 40 इंजीनियरों की टीम और एक टो वाहन इस विमान को ठीक करने के लिए केरल आ रहा है.
ब्रिटिश नेवी का सबसे आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 'तकनीकी खराबी' के कारण केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 14 दिनों से खड़ा है. साढ़े 9 अरब रुपये के इस विमान में ऐसी खराबी आई है कि ब्रिटेन के इंजीनियर इसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं. इस बीच केरल में मॉनसून की बारिश जारी है, फिर भी इस वार प्लेन के ब्रांड और इसके सामरिक महत्व की वजह से सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे इसकी निगरानी कर रहे हैं.
इस लड़ाकू विमान को आसमान में फिर से उड़ाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन सभी व्यर्थ रहे. कल इस विमान के भारत में आए 15 दिन हो जाएंगे. अब रॉयल ब्रिटिश नेवी इसे फिर से उड़ाने के लिए प्रयास कर रही है.
ये विमान 14 जून से कथित रूप से हाइड्रोलिक गड़बड़ी के कारण उड़ान नहीं भर पा रहा था. इस बीच रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लड़ाकू विमान को यहीं भारत में ठीक किया जाएगा. यह विमान केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा है. अब इस प्लेन को ठीक करने के लिए एक टो वाहन ब्रिटेन से यहां आ रहा है. इसके साथ ब्रिटिश इंजीनियरों और विशषज्ञों की 40 सदस्यों की एक टीम भी केरल आ रही है.
रिपोर्ट के अनुसार तय समय से ज्यादा वक्त तक खड़े रहने के लिए F-35 को एयरपोर्ट को पार्किंग चार्ज भी देना पड़ सकता है.
14 जून को रॉयल ब्रिटिश नेवी के एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा एफ-35बी लाइटनिंग II ने कम ईंधन की वजह से तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की. खराब मौसम के कारण इस प्लेन का विमानवाहक पोत पर वापस लौटना संभव नहीं हो पाया. ये विमानवाहक पोत केरल के तट से 100 समुद्री मील दूर स्थित है.
भारतीय वायु सेना ने इस विमान को सुरक्षित लैंडिंग की सुविधा प्रदान की, ईंधन भरने और रसद सहायता प्रदान की, लेकिन बाद में हाइड्रोलिक विफलता के कारण विमान को जमीन पर ही रहना पड़ा.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








