
ब्रिटेन में भारतीय मूल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग पर लगा आरोप
AajTak
ब्रिटेन में पूर्वी इंग्लैंड में भारतीय मूल के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण दिल पर चाकू से वार करना पाया गया.
ब्रिटेन पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते पूर्वी इंग्लैंड के एक शहर के पार्क में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और 16 वर्षीय लड़के पर हत्या का आरोप लगाया गया है. हत्यारोपी किशोर नाबालिग है. मृतक की पहचान आशीष सचदेव नाहर के तौर पर हुई है. आरोपी किशोर को इस हत्याकांड में ल्यूटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. बेडफोर्डशायर पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार शाम को 25 वर्षीय नाहर को बेडफोर्ड के जुबली पार्क में चाकू से घायल अवस्था में पाया.
पोस्टमॉर्टम में सामने आई हत्या की वजह पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण दिल पर चाकू से वार करना पाया गया.पुलिस ने केवल इतना कहा है कि उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है. अभी कोई और विवरण उपलब्ध नहीं है. हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है. जांच का नेतृत्व कर रहे बेडफोर्डशायर, कैंब्रिजशायर और हर्टफोर्डशायर मेजर क्राइम यूनिट के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर केटी डोनियास ने कहा, "हम अभी भी उन लोगों से यह जानने के लिए उत्सुक हैं, कि प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या देखा या फिर वीकेंड में इस बारे में कुछ सुना हो.
परिवार में शोक, मां ने कहा, अभी तो पूरी उम्र पड़ी थी उन्होंने कहा, "मैं किसी से भी आग्रह करूंगा जो जांच में सहायता करने में सक्षम हो, वह जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने में हमारी मदद करने के लिए आगे आए." नाहर की मां अनीता नाहर ने परिवार की ओर से एक बयान में अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी. "दुख की बात है कि मेरे सबसे बड़े बेटे को 25 साल की उम्र में उसके प्यारे परिवार और दोस्तों से छीन लिया गया. आशीष एक हंसमुख, खुशमिजाज युवक था, जिसके आगे पूरी जिंदगी पड़ी थी. वह हमेशा मुस्कुराता रहता था और कभी भी कोई शिकायत नहीं रखता था. उन लोगों के लिए जो भी उनसे मिला वह एक सुखद स्मृति छोड़ गया,''
पुलिस कार्रवाई में जुटी उन्होंने कहा, "चाकू से हमला एक बीमारी है और इसे रोकने की जरूरत है. हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित के परिवार को अधिक समर्थन देने की जरूरत है. आशीष बहुत प्यारा था और उसकी बहुत याद आएगी. इस मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए एक आरोपी बाद में बिना किसी कार्रवाई के रिहा कर दिया गया और कानून प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार की गई 46 वर्षीय महिला जमानत पर बाहर है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











