
ब्रिटेन में बड़ा समुद्री हादसा, तेल टैंकर और कार्गो शिप में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड के तट के पास एक भीषण समुद्री हादसा हुआ, जहां एक तेल टैंकर और कार्गो शिप में टक्कर के बाद आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 32 लोगों को बचा लिया गया है, हालांकि कुछ की हालत स्पष्ट नहीं है.
ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड के तट के पास सोमवार को एक तेल टैंकर और कार्गो शिप में भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों शिप्स में आग लग गई. इमरजेंसी रिस्पोन्स टीम ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 32 लोगों को सुरक्षित तट पर लाया गया है, जिसमें कुछ की हालत अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि आखिर दोनों शिप्स की टक्कर कैसे हुई.
ग्रिम्सबी ईस्ट पोर्ट के मुख्य कार्यकारी मार्टिन बॉयर्स ने बताया कि विंडकैट-33 वेसल पर 13 घायलों को लाया गया, जिसके बाद अन्य 19 लोगों को हार्बर पायलट बोट से बचाया गया. अमेरिकी फ्लैग वाले तेल टैंकर की पहचान एमवी स्टेना के रूप में हुई है, जिसमें केमिकल और ऑयल प्रोडक्ट्स लोड थे. वहीं कार्गो शिप पर पुर्तगाली फ्लैग्स लगे पाए गए.
शिप्स के क्रू मेंबर सुरक्षित
स्टेना बल्क के सीईओ एरिक हैनेल ने बताया कि शिप के क्रू मेंम्बर के 20 से ज्यादा सदस्य सुरक्षित हैं और उनकी गिनती हो चुकी है. उन्होंने कहा कि टक्कर के कारण के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
ब्रिटेन की मैरीटाइम और कोस्टगार्ड एजेंसी के मुताबिक, इस घटना स्थल पर कई लाइफबोट्स और एक कोस्ट गार्ड रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भेजा गया है. साथ ही, फायरब्रिगेड वाले कई पास के शिप्स और एक कोस्ट गार्ड विमान भी वहां मौजूद हैं.
टैंकर और कार्गो शिप की टक्कर के बाद रेस्क्यू जारी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












