
ब्राजील में 'ड्रग लॉर्ड्स' के खिलाफ वॉर, रेड कमांडो के अड्डे पर हेलिकॉप्टर से अटैक, लाशों से भरी गलियां
AajTak
ब्राजील का रियो डी जेनेरो शहर 'युद्ध' की स्थिति में है. पुलिस और अर्द्धसैनिक बल हेलिकॉप्टर से ड्रग माफिया पर बम बरसा रहे हैं तो ब्राजील के कई शहरों में अपनी पैरलल सरकार चलाने वाला ड्रग माफिया ड्रोन से पुलिस पर हमला कर रहा है. यहां अबतक 64 लोग हिंसा में मारे जा चुके हैं.
पुलिस हेलिकॉप्टर से बम बरसा रही है तो ड्रग माफिया ड्रोन से बम गिराकर पुलिस पर हमला कर रही है, गोलियों की आवाज से रियो डी जेनेरो की गलियां दहल उठी हैं. गलियों में 'ड्रग लॉर्ड्स' की लाशें जहां-जहां पड़ी हैं. ब्राजील पुलिस ने ड्रग माफिया 'रेड कमांडो' के खिलाफ ब्राजील के हाल के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन छेड़ दिया है.
पुलिस की गोलियों से 60 ड्रग तस्कर मारे गए हैं, जबकि दबंग और समानांतर सरकार चलाने वाले ड्रग तस्करों ने भी पुलिस को शिकार बनाया है और इस ऑपरेशन में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. इस ऑपरेशन में अबतक कुल 64 लोग मारे गए हैं.
ब्राजील पुलिस का ये ऑपरेशन रियो डी जेनेरो शहर में चल रहा है. यहां युद्ध जैसी स्थिति बनी है. रियो डी जेनेरो लंबे समय से Comando Vermelho (CV), Terceiro Comando Puro (TCP) जैसे 'ड्रग लॉर्डस' के कब्जे में रहा है. ड्रग तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले Comando Vermelho को ब्राजील में रेड कमांडो कहा जाता है.
ये गिरोह न केवल ड्रग तस्करी बल्कि अवैध हथियार, भूमि कब्ज़ा, और स्थानीय लोगों से “सुरक्षा टैक्स” वसूलते हैं.
अक्टूबर 2025 के अंत में रियो के मेयर और राज्य सरकार ने “ऑपरेशन रियो पैसिफिकाडो” (Operation Rio Pacificado) नाम से एक अभियान शुरू किया है.
मंगलवार को गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि 60 अपराधियों को 'न्यूट्रलाइज' कर दिया गया है. यह कार्रवाई एक बड़े पैमाने पर पुलिस अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने 250 से अधिक गिरफ्तारी और तलाशी वारंट जारी किए हैं.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









