
ब्राजील: प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत, घर की चिमनी से टकराकर दुकान पर गिरा विमान
AajTak
मलबा नजदीक के एक इमारत तक जा पहुंचा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में नष्ट हो चुके घर और दुकान और दुर्घटना स्थल पर बचाव दल दिखाई दे रहे हैं.प्लेन ग्रामाडो से कैनेला जा रहा था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह विमान पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था.
ब्राजील के ग्रामाडो शहर में रविवार को 10 लोगों को लेकर जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में सभी विमान सवार यात्रियों की मौत हो गई. सिविल डिफेंस अधिकारियों भी भी इस बात का स्वीकार किया है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है.
राज्य की पब्लिक सेफ्टी ऑफिस के मुताबिक, कम से कम 15 लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जिनमें से अधिकांश दुर्घटना के बाद लगी आग की वजह से घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी को टकराया, फिर एक घर की दूसरी मंजिल से टकराते हुए एक फर्नीचर की दुकान से टकराया.
वायरल हुआ वीडियो
मलबा नजदीक के एक इमारत तक जा पहुंचा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में नष्ट हो चुके घर और दुकान और दुर्घटना स्थल पर बचाव दल दिखाई दे रहे हैं.प्लेन ग्रामाडो से कैनेला जा रहा था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह विमान पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था.
यह भी पढ़ें: IAF aircraft crashes in Telangana: तेलंगाना में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, धू-धूकर जला एयरक्राफ्ट; VIDEO
पहाड़ी क्षेत्र में बसा ग्रामाडो, रियो ग्रांडे डो सुल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो इस साल की शुरुआत में आई भीषणव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था. इस बाढ़ की वजह से दर्जनों लोगों की जान चली गई और इसे बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया. इस बाढ़ ने राज्य की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











