
ब्राजील के अमेजन में प्लेन क्रैश... विमान में सवार सभी 14 लोगों की मौत
AajTak
यह विमान मैनुआस एयरोटैक्सी एयरलाइन का था. कंपनी ने बयान जारी कर इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुर्घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती.
ब्राजील के अमेजन में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना अमेजन के बार्सेलोस प्रांत में हुई.
अमोजोनस के गवर्नर विल्सन लीमा ने बताया कि हमें खेद के साथ यह बताना पड़ रहा है कि शनिवार को बार्सेलोस में विमान दुर्घटना में दो क्रू मेंबर्स सहित 12 यात्रियों की मौत हो गई. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.
यह विमान मैनुआस एयरोटैक्सी एयरलाइन का था. कंपनी ने बयान जारी कर इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुर्घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती.
बयान में कहा गया कि हम इस मुश्किल समय में पीड़ित लोगों की निजता का सम्मान करते हैं. हम जांच के साथ-साथ सभी आवश्यक जानकारी मुहैया कराते रहेगे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मृतकों में अमेरिकी नागरिक भी हैं लेकिन अभी इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











