
ब्रांड का लेवल लगाकर बेच रहे थे घटिया सीमेंट... पुलिस ने छापा मारकर 995 पैकेट जब्त किए
AajTak
ठाणे पुलिस ने एक घटिया सीमेंट रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें सस्ते और खराब क्वालिटी वाले सीमेंट को नामी ब्रांडों के बैग में पैक करके बेचा जा रहा था. पुलिस ने छापा मारकर 995 सीमेंट बैग और चार वाहनों को जब्त किया है. इसी के साथ मौके पर नवीन भाटिया नाम के आरोपी को अरेस्ट किया है, उसका सहयोगी फरार है.
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो घटिया और सस्ते सीमेंट को बड़े ब्रांडों के नाम पर पैक करके बाजार में बेच रहा था. इस संबंध में कल्याण के कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन को इनपुट मिला था, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने मुसले कंपाउंड के पास एक स्थान पर छापा मारते हुए चार वाहनों में भरे 995 सीमेंट के पैकेट जब्त किए. जांच में सामने आया कि ये बैग प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनियों के लेबल के साथ बाजार में बेचे जा रहे थे, लेकिन उनके अंदर घटिया और सस्ते सीमेंट भरा हुआ था.
एसएसआई एस.एस. भालेराव ने बताया कि मौके पर नवीन भाटिया नाम के आरोपी को पकड़ा गया, जबकि उसके अन्य सहयोगी अभी अज्ञात हैं. छापेमारी में जब्त किए गए सीमेंट और वाहन पुलिस ने सीज कर दिए हैं. इसके अलावा, इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: ओडिशा में ठग रैकेट का भंडाफोड़... नकली संगठन के नाम पर लोगों से ठगी, फर्जी PSO संग घूमकर भौकाल बनाता था शातिर
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन कौन जुड़ा है, इसका वितरण कहां हो रहा था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटिया सीमेंट का इस्तेमाल न केवल निर्माण कार्यों में नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि इससे आम जनता की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है. इसलिए इस तरह के मामलों पर सख्त नजर रखी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि ऐसे किसी भी प्रकार के घटिया और नकली उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए सतर्कता और नियमित जांच जारी रखी जाएगी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








