
ब्रांडेड के नाम पर बिक रहे थे नकली शूज... दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के सुल्तानपुर मजरा में नकली फुटवियर रैकेट पकड़ा गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि वह फेमस ब्रांडों के नकली जूते और फुटवियर मैटेरियल का मैन्युफैक्चरिंग और भंडारण कर रहा था. जिसे बाजार में बेचकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी.
राजधानी दिल्ली में एक नकली फुटवियर रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है. वह फेमस ब्रांड के जूते और फुटवियर से संबंधित मैटेरियल की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई 17 सितंबर को उस समय हुई, जब एक जूता कंपनी के एजेंट ने पुलिस से शिकायत की. शिकायत में कहा गया कि कुछ लोग ब्रांड के नाम और लोगो की नकल कर नकली फुटवियर का निर्माण कर रहे हैं और उसे बाजार में बेचना शुरू कर दिया है. यह ग्राहक और ब्रांड कंपनी दोनों के साथ धोखाधड़ी है.
शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने सुल्तानपुर मजरा (आउटर दिल्ली) में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में फर्जी फुटवियर सामग्री जब्त की गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद कल्लू निवासी पीरागढ़ी के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया 1000 KG से ज्यादा नकली पनीर, BJP नेता से बदसलूकी में चौकी इंचार्ज-दारोगा सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से बरामद सामग्री में जूतों के लेबल, ऊपरी सामग्री, सोल और अन्य फुटवियर बनाने वाली सामग्रियां शामिल थीं. अधिकारियों ने कहा कि यह रैकेट लंबे समय से एक्टिव था और बड़ी संख्या में नकली प्रोडक्ट बाजार में सेल हो रहे थे.
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि इस रैकेट से कितने नकली उत्पाद तैयार किए और इनका वितरण किस तरह से किया गया. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और संबंधित अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









