
'ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाने वाली होती है', उमा भारती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
उमा भारती ने आगे कहा कि ब्यूरोक्रेसी हमारी चप्पल उठाती है और उसके लिए हम लोग ही राजी हो जाते हैं. वीडियो में उमा भारती सवालिया अंदाज में कहती नजर आ रही हैं कि आपको क्या लगता है कि ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उमा भारती ने ब्यरोक्रेसी को लेकर विवादित बयान दिया है. उमा भारती इस वीडियो में कहते सुनी जा सकती हैं कि ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती. उमा भारती इतने पर ही नहीं रुकीं. उन्होंने ये तक कह दिया कि ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाने वाली होती है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










