
ब्यूटिशियन को पिलाई नशीली चाय, रेप फिर धर्म परिवर्तन... भोपाल 'हनीट्रैप' गैंग की पूरी कहानी
AajTak
भोपाल में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटिशियन ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेलियों ने साजिश कर उसे जाल में फंसाया, नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म कराया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. एक अन्य युवती ने भी गैंग पर शोषण और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है. पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार हैं. मामले पर बजरंग दल ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.
भोपाल में भरोसे को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ से करियर बनाने आई 21 साल की ब्यूटिशियन ने आरोप लगाया है कि उसकी ही करीबी सहेलियों ने उसे साजिशन जाल में फंसा दिया. पीड़िता का दावा है कि जिन लड़कियों को वह परिवार जैसा मानती थी, उन्होंने रेप कराया, फिर चाय में नशीला पदार्थ देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इतना ही नहीं सहेलियां उसे अलग-अलग जगह ले गईं और उसका दुष्कर्म कराया.
दोस्ती के नाम पर रची गई साजिश पीड़िता अपने मामा के साथ भोपाल के बागसेवनिया थाने पहुंची और पूरी घटना बताई. उसके मुताबिक 31 दिसंबर 2024 को एक बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन उर्फ माहिरा नाम की युवती से हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और वह अमरीन के घर रहने लगी. आरोप है कि अमरीन पहले भी अपनी एक सहेली का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी अपने भाई से करा चुकी थी और अब उसका अगला निशाना यही ब्यूटिशियन थी.
नशीला पदार्थ देकर कई जगह किया शोषण पीड़िता का कहना है कि अमरीन का परिचित चंदन यादव अगस्त 2025 में उसे धमकाकर एक स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधीनगर ले गई, जहां उसके भाई बिलाल ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया.
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में उसे अहमदाबाद ले जाया गया, जहां यासिर और आशु नाम के युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके मुताबिक उसे जबरन छोटे कपड़े पहनने, पब-लाउंज में जाने और अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था.
दूसरी युवती ने भी लगाए गंभीर आरोप मामला सामने आने के बाद एक और युवती पुलिस के पास पहुंची. उसने बताया कि वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करती थी. अमरीन ने उसे तय आय का लालच देकर अपने यहां काम पर रखा, लेकिन वहां चंदन यादव, चानू और यासिर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया और अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल किया जाता था.
पुलिस की कार्रवाई, सख्त कदम की मांग भोपाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल ने इसे संगठित 'लव जिहाद' और 'धर्मांतरण' से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










