
बोरीवली से बाहर मिल, सब दादागिरी... यूट्यूबर ने 'तौबा- तौबा' पर बनाया वीडियो, विक्की कौशल ने किया कमेंट
AajTak
विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रमोशन में जुटे हुए है. इस बीच विराज घेलानी (instagram@viraj_ghelani) नाम के एक यूट्यूबर ने गाने 'तौबा- तौबा' पर विक्की के फेमस डांस स्टेप को लेकर फनी रैंट वीडियो बनाया है. इसपर विक्की ने मजेदार कमेंट भी किया है.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रमोशन में जुटे हुए है. इस बीच फिल्म में उनका गाना 'तौबा- तौबा' और उसपर विकी का हुक स्टेप भी खूब वायरल है. इसी के चलते सोशल मीडिया पर 'तौबा- तौबा' चैलेंज भी ट्रेंड में है जिसमें लोग विक्की के डांस स्टेप को कॉपी कर रहे हैं. वहीं हाल में विराज घेलानी (instagram@viraj_ghelani) नाम के एक यूट्यूबर ने जब इसपर एक फनी रैंट वीडियो बनाया तो वह वायरल हो गया.
'मंगेतर दिन भर विकी के बारे में बात करती है'
विराज के इस वीडियो में वो किसी गुण्डे की तरह एक चेयर पर बैठे हैं और उनके आसपास कुछ चमचे दिख रहे हैं. विराज कहते हैं- मुझे लड़के लोगों को मैसेज आता है कि उनके घर का बहु बेटियां पूरा दिन विकी का तौबा- तौबा डांस देखती रहती हैं. मेरी मंगेतर दिन भर विक्की के बारे में बात कर रही है. मेरी मां भी तेरे बारे में बात करती है और ये क्या स्टेप है? इसके चक्कर में मेरे चार लड़के हॉस्पिटल गए मेरे.
'हम लड़कों को भी खूब डांस आता है लेकिन...'
विराज आगे कहते हैं- हम लड़कों को भी खूब डांस आता है लेकिन एक 'ब्रो कोड' होता है जिसे हमलोग तोड़ते नहीं हैं, वरना हम लोग भी ऐसे डांस करके लड़की पटा सकते हैं. फिर भी दूसरों का सोचते हैं हम लोग. फिर वह फनी अंदाज में विक्की को ऐसे शानदार डांस न करने के लिए वॉर्निंग भी देते हैं. फिल्म करो लेकर ऐसा डांस नहीं. दो महीने में एक गाना निकालता है और सारी लड़कियां फ्लैट. ऐसे अच्छा लगता है क्या? इतने में विराज के पास खड़े उनके एक साथी का फोन बज जाता है और रिंगटोन भी तौबा- तौबा ही होती है और फिर विराज बल्ला लेकर उसे पीटने दौड़ पड़ते हैं.
'बाहर मिल, सारी दादागिरी निकल जाएगी'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












