
बोगोटा, अमेरिका से बहरीन तक... भारत की 7 संसदीय टीमों के ग्लोबल मिशन का गेन क्या रहा? 10 points में समझें
AajTak
आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को धार देने और वैश्विक समुदाय को अपने रुख के बारे में बताने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान भारत को तमाम देशों से समर्थन हासिल हुआ है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का भरोसा भी मिला है.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई दुनिया ने देखी. इसके बाद भारत ने आतंक परस्त मुल्क पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 32 देशों में सात अलग-अलग सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे. इन डेलिगेशन में सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं, जो बोगोटा, अमेरिका से लेकर बहरीन तक की यात्री कर पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने ला रहे हैं. इस मिशन ने भारत का संदेश वैश्विक मंच तक पहुंचाया है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया है.
भारत का यह ग्लोबल मिशन अब तक काफी सफल रहा है. इसके जरिए न सिर्फ भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपना रुख दुनिया के सामने रखा है बल्कि वैश्विक समर्थन भी जुटाया है. देश के वरिष्ठ सांसदों ने अलग-अलग देशों में जाकर कूटनीतिक डायलॉग, प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठकों के जरिए पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया को दिखा दिया है और भारत के आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन सिंदूर को वैश्विक पहचान दिलाई है.
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस
सबसे पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अलग-अलग देशों की यात्रा कर यह साफ कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की पॉलिसी पर आगे बढ़ चुका है. इसका मतलब है कि पाकिस्तान आतंकवाद का नकाब पहनकर जो प्रॉक्सी वॉर लड़ता है, उसे अब जंग ही माना जाएगा और भारत इसका जवाब उसी तरीके से देगा. भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर यह मैसेज दे भी दिया है. साथ ही आगे के लिए पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
पाक से सिर्फ PoK पर बात
पाकिस्तान आए दिन कश्मीर का मुद्दा लेकर वैश्विक मंचों पर ले जाता रहा है. लेकिन भारत ने अपना स्टैंड एकदम साफ करते हुए कहा है कि पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर बात होगी और कश्मीर बातचीत का मुद्दा ही नहीं है. मलेशिया गए डेलिगेशन का हिस्सा रहे टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कुआलालंपुर में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ अगली वार्ता सिर्फ पीओके को वापस हासिल करने पर होनी चाहिए.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









