
बॉस नहीं दे रहा था छुट्टी, कर्मचारी ने रच ली अपहरण की साजिश, अब नौकरी भी गई
AajTak
टायर फैक्ट्री में काम करने वाले 19 साल के ब्रैंडन सूल्स ने खुद का फर्जी अपहरण करवाया. पुलिस के अनुसार, सूल्स को एक राहगीर ने देखा जो फैक्ट्री से मीलों दूर एक जगह पड़ा हुआ था. उसके हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे जबकि मुंह में भी कुछ भर दिया गया था ताकि वो आवाज ना निकाल सके.
ऑफिस में काम से छुट्टी पाने के लिए लोग तरह-तरह के बहाने बनाते हैं ताकि बॉस आराम से छुट्टी दे दें. लेकिन अमेरिका के एरिजोना में 19 साल के एक फैक्ट्री कर्मचारी ने काम पर नहीं जाने के लिए खुद के ही अपहरण की साजिश रच ली. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के वाटर टॉवर के पास टायर फैक्ट्री में काम करने वाले 19 साल के ब्रैंडन सूल्स ने खुद का फर्जी अपहरण करवाया. पुलिस के अनुसार, सूल्स को एक राहगीर ने देखा जो फैक्ट्री से मीलों दूर एक जगह पड़ा हुआ था. उसके हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे जबकि मुंह में भी कुछ भर दिया गया था ताकि वो आवाज ना निकाल सके. ये सब उसने इसलिए किया था ताकि अपहरण बिल्कुल असली दिखे. जब पुलिस ने सूल्स को वहां से बरामद किया तो उसने जांच अधिकारियों को बताया कि उसका अपहरण दो लोगों ने किया था. उन्होंने उसे बेहोश कर दिया और पानी के टॉवर से निकलने से पहले उसे एक वाहन में डालकर इधर-उधर ले गए और फिर फेंक दिया. उसने दावा किया था कि उसका अपहरण इसलिए किया गया था क्योंकि उसके पिता ने शहर में कहीं पैसे छुपा कर रखे थे.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












