
'बॉसगिरी' पड़ी भारी! कर्मचारियों को मैसेज भेजने पर कोर्ट ने CMO से कहा- ये तत्काल बंद करें
AajTak
केरल हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय को सरकारी कर्मचारियों को संदेश भेजने से रोक दिया है और निजता उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए स्पष्टीकरण मांगा है. याचिका में आरोप है कि CMO ने अवैध तरीके से कर्मचारियों की निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हासिल कर बड़े पैमाने पर संदेश भेजे.
केरल सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है. केरल हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को निर्देश दिया है कि वह सरकारी कर्मचारियों को इस तरह के संदेश भेजना तुरंत बंद करे.
कोर्ट ने यह भी पूछा है कि CMO के पास सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी कैसे पहुंचे. अदालत ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन हुआ है. अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी. तब तक कोर्ट ने साफ कहा है कि इसी तरह के मैसेज सरकारी कर्मचारियों को न भेजे जाएं.
यह मामला एक याचिका पर सुनवाई के दौरान उठा. यह याचिका राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के एक कर्मचारी ने दायर की है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने अवैध तरीके से कर्मचारियों की निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हासिल की और फिर बड़े पैमाने पर मैसेज भेजे. इन संदेशों में सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही थीं.
याचिका में कहा गया है कि कर्मचारियों को समझ नहीं आ रहा कि उनकी निजी जानकारी CMO तक कैसे पहुंची. आशंका जताई गई है कि ‘स्पार्क’ (Service Pay Roll Administrative Repository for Kerala) पोर्टल से डाटा लिया गया हो सकता है. यह एक ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है, जहां सरकारी कर्मचारियों की एचआर और वेतन संबंधी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज रहती है. अब हाईकोर्ट सरकार से जवाब मांग रहा है कि आखिर यह डाटा किस तरह इस्तेमाल किया गया और क्या इसमें निजता के नियमों का उल्लंघन हुआ.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










