
बॉलीवुड में नेपोटिज्म का दर्द झेल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद फिल्म से निकाला गया
ABP News
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल किया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया एक बार उन्हें एक फिल्म साइन करने और कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद अचानक निकाल दिया गया था.
प्रियंका चोपड़ा ने 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी सिनेमा में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कई मुश्किलों और बुरे एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा. कई बार ऐसा हुआ कि साइन करने के बाद भी उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया गया, क्योंकि मेकर्स या हीरो किसी दूसरी एक्ट्रेस को लेना चाहते थे.
एक किस्से को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि एक हिंदी फिल्म में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बावजूद उन्हें हटा दिया गया. उनके मुताबिक, बाद में उनके एक मेल को-स्टार ने आकर बताया कि डायरेक्टर से उन्हें कास्ट करने में गलती हो गई थी, क्योंकि वह रोल पहले से किसी और एक्ट्रेस के लिए सोचा गया था. कानूनी रूप से फिल्म से जुड़ी होने के बावजूद वह उस फैसले के खिलाफ कुछ नहीं कर पाईं.
'सलाम-ए-इश्क' गलती से हुई थी ऑफरहाल ही में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में बातचीत के दौरान प्रियंका ने यह किस्सा बताया. उन्होंने बताया कि जब वह 2007 की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' की शूटिंग कर रही थीं, तभी उसी फिल्म से जुड़े एक्टर उनसे मिलने आए. उन्हें लगा कि वो शूट से पहले सपोर्ट देने आए हैं, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर ने आपको ये फिल्म गलती से दे दी थी.'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि एक्टर ने उनसे कहा, 'यह उनकी गलती थी. यह फिल्म तो हमेशा से किसी और लड़की को ही मिलनी थी, लेकिन हम आगे कभी साथ में दूसरी फिल्म करेंगे, आप चिंता मत कीजिए. मैं बस आपको खुद बताना चाहता था. मैं उस वक्त 22 साल की थीं. वो फिल्म मेरे और मेरे करियर के लिए उस वक्त बहुत जरूरी थी, लेकिन मेरी आंखों के सामने मेरा सपना टूट रहा था और मैं कुछ नहीं कर पाई. बस सवाल ये था कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करके भी ऐसा क्यों हुआ.’

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












