
बॉर्डर पार दुश्मन के अड्डे पल भर में होंगे तबाह, चीन-PAK सीमा पर सेना को मिलेगी प्रलय मिसाइल की ताकत
AajTak
भारतीय सेना 400 किलोमीटर रेंज वाली प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल को शामिल करने की तैयारी में है. इसके कम रेंज के वैरिएंट्स पहले से मौजूद हैं. अगर यह मिसाइल सेना में शामिल होती है, तो चीन और पाकिस्तान का बड़ा इलाका इसकी जद में होगा. आइए जानते हैं इस मिसाइल की ताकत...
Pralay Missile कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है. यानी शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM). दिसंबर 2022 वायुसेना के लिए 120 मिसाइलों का अप्रूवल मिला था. इसके बाद अप्रैल 2023 में दो यूनिट का अप्रूवल मिला. जिसमें करीब 250 मिसाइलें थीं. ताकि इन्हें भारतीय सेना के रॉकेट फोर्स में शामिल किया जा सके.
इसके बाद सितंबर 2023 में DAC ने इस मिसाइलों के लिए आर्मी रेजिमेंट बनाने की अनुमति दी. अब एक यूनिट जिसमें 120 मिसाइलें होंगी, उनका अप्रूवल मिलना बाकी है. इसके बाद कुल मिलाकर 370 मिसाइलें सेना में शामिल होंगी. प्रलय मिसाइल कम दूरी की सतह से हवा और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है.
यह भी पढ़ें: आर्मी-एयरफोर्स में इजरायल भारी तो टैंक ईरान के पास ज्यादा... जानिए दोनों की मिलिट्री में कितना दम
प्रलय मिसाइल की रेंज 150 से 500 km है. प्रलय की स्पीड 1200 km/hr है. जिसे बढ़ाकर 2000 km/hr किया जा सकता है. यानी हवा से टारगेट पर गिरते समय इसकी गति ज्यादा हो जाती है. चीन के पास इस तरह की डोंगफेंग-12 मिसाइल है. जबकि, पाकिस्तान के पास गजनवी, M-11 (चीन से मिली) और शाहीन मिसाइल है.
सीमा के पास से दागना आसान
कम रेंज का फायदा ये है कि यह सीमा के पास मौजूद दुश्मन के अड्डों को चुटकियों में खत्म कर देगी. साल 2021 के दिसंबर महीने में 24 घंटे के अंदर इस मिसाइल का दो बार परीक्षण किया गया था. चीन और PAK सीमा पर इस मिसाइल की तैनाती से दोनों देश हद में रहेंगे. अगर सीमा के पास से इसे दागे तो चीन या PAK के बंकरों, तोपों, मिलिट्री बेस या उनके हथियार डिपो को खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










