
बॉर्डर पर दुश्मनों की चाल पर रहेगी पैनी नजर, जीसैट-1 होगा लॉन्च
AajTak
सैटेलाइट की मदद से बॉर्डर एरिया की तस्वीरें मिल पाएंगी और इससे न केवल दुश्मनों की हर चाल का पता लगेगा बल्कि मौसम संबंधित आपदाओं को भी मॉनीटर किया जा सकेगा.
28 मार्च को भारत एक सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है. ये सैटेलाइट कई मायनों में बेहद अहम साबित होगा क्योंकि इस सैटेलाइट की मदद से बॉर्डर एरिया की तस्वीरें मिल पाएंगी और इससे न केवल दुश्मनों की हर चाल का पता लगेगा बल्कि मौसम संबंधित आपदाओं को भी मॉनिटर किया जा सकेगा. जीसैट-1 आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केन्द्र से जीएसएलवी-एफ 10 के जरिये लॉन्च किया जाएगा. (All File Photos: Getty) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हम 28 मार्च को इस जियो इमेजिंग उपग्रह को प्रक्षेपित करना चाहते हैं, हालांकि यह मौसम की स्थितियों पर निर्भर करेगा. यह उपग्रह 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई वाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा. वैसे तो इसका प्रक्षेपण पिछले साल 5 मार्च को होने वाला था लेकिन जीएसएलवी-एफ 10 के जरिये जीसैट-1 का प्रक्षेपण तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










