
बॉर्डर पर तनाव के बीच सेना को गोला-बारूद देने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द, कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश
AajTak
आदेश में कहा गया है,
भारत औऱ पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा और मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में कार्यरत सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देश भर में रक्षा तैयारियां बढ़ गई हैं.
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के निर्देशों के तहत यह आदेश जारी किया गया है.
सभी को तुरंत काम पर लौटने का आदेश
सर्कुलर में कहा गया है कि सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द की जाती हैं और सभी कर्मचारियों को बिना किसी देरी के ड्यूटी पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है.
आदेश में कहा गया है, "सभी कर्मचारियों को बिना चूके ड्यूटी पर रिपोर्ट करना होगा और इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप निर्बाध उपस्थिति और योगदान सुनिश्चित करना होगा." सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छूट केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, बड़ी वजह आई सामने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











