
बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी थी नाबालिग, गोली मारकर थाने पहुंचा पिता
AajTak
यूपी के अलीगढ़ में एक नाबालिग लड़की बॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद कर रही थी. लड़का दूसरे समुदाय का होने के कारण लड़की के घर वालों ने उसे समझाया. जब लड़की नहीं मानी, तो पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुत्री के प्रेम-प्रसंग से आरोपी पिता नाराज था. हत्या के बाद आरोपी पिता बरला थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक दूसरे समुदाय का था, जिस पर परिवार को आपत्ति थी.
बरला के गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का पास के गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. करीब डेढ़ माह पहले वह घर से चली गई थी. घरवालों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था.
मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद घर वालों को सुपुर्द कर दिया था. इसके बाद से लड़की प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी. मगर, प्रेमी के दूसरे समुदाय से होने की वजह से लड़की के परिजनों को इस पर आपत्ति थी.
जिद पर अड़ी रही लड़की घर वालों ने लड़की को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही. इसे लेकर गुरुवार रात काफी विवाद हुआ. लड़की के पिता ने गुस्से में आकर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी. मामले में सीओ अभय कुमार पांडे ने कहा कि 16 सितंबर की रात लगभग दो बजे बरला थाने में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









