
'बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करो...', प्रोफेसर कर रहा था छात्रा का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
AajTak
बेंगलुरु के एक निजी विश्वविद्यालय के 45 वर्षीय प्रोफेसर को 19 वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया. छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने 25 सितंबर को उसे लंच के बहाने घर बुलाकर अनुचित हरकतें कीं और बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया. आपत्ति के बावजूद उसने छेड़छाड़ की. छात्रा की शिकायत पर तिलक नगर थाने में मामला दर्ज हुआ. गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर को स्टेशन बेल पर छोड़ दिया गया.
बेंगलुरु में एक निजी विश्वविद्यालय के 45 वर्षीय प्रोफेसर को एक 19 वर्षीय अंडरग्रेजुएट छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह घटना पिछले महीने की है और शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. बाद में उसे स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया.
घर पर लंच करने के लिए बुलाया पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्रा ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को प्रोफेसर ने उसे दोपहर के भोजन के बहाने अपने घर बुलाया. पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन प्रोफेसर के बार-बार आग्रह और उसकी मां को दिए गए आश्वासनों के चलते वह तैयार हो गई. प्रोफेसर ने उसकी मां से कहा था कि उनकी पत्नी और बच्चे घर पर मौजूद रहेंगे और उनकी बेटी सुरक्षित रहेगी.
'छात्रा को पीजी में रहना चाहिए, ताकि रोज मिल सके' छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर पहले भी उसके माता-पिता से संपर्क कर चुका था और उनकी उपस्थिति को लेकर चिंता जताई थी. उसने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह असाइनमेंट्स और कॉलेज से जुड़ी शंकाओं को दूर करने में मदद करेगा. इतना ही नहीं, उसने उन्हें यह तक समझाया कि छात्रा को उसके फ्लैट के पास पीजी में रहना चाहिए ताकि वह आसानी से उससे मिल सके.
घर में ले जाकर किया गलत काम शिकायत में कहा गया है कि जब वह उसके साथ दोपहिया वाहन पर उसके अपार्टमेंट पहुंची तो प्रोफेसर ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं हैं और वे अगले महीने लौटेंगे. जब छात्रा ने झिझक दिखाई तो उसने भरोसा दिलाया कि वह सिर्फ महत्वपूर्ण बातें करना चाहता है. घर के भीतर पहुंचने के बाद प्रोफेसर ने उसके साथ अनुचित व्यवहार करना शुरू कर दिया.
'बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लो' छात्रा ने बताया कि उसने उससे निजी सवाल पूछे, उसे अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और अंक व उपस्थिति में मदद करने का वादा किया. इसी दौरान उसने छात्रा को अनुचित तरीके से छुआ और यौन उत्पीड़न किया. आपत्ति जताने के बावजूद वह अपनी हरकतें करता रहा. इस बीच छात्रा को एक मित्र का फोन आया जिसके बहाने वह वहां से निकल गई.
बाद में छात्रा ने साहस जुटाकर तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








