
बॉडी शेमिंग की वजह से खूब रोती थीं मृणाल ठाकुर, फिर इस सुपरस्टार ने की थी एक्ट्रेस की मदद
ABP News
Mrunal Thakur On Body Shaming: मृणल ठाकुर ने बताया कि उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी इस वजह से वे काफी रोती थी. लेकिन फिर एक स्टार की सलाह ने उन्हें बदल दिया.
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म दो दीवाने सहर में की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने वजन को लेकर सालों तक बॉडी-शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि एक सुपरस्टार की सलाह ने उन्हें अपनी बॉडी को अपनाने और कॉन्फिडेंस वापस पाने में अहम भूमिका निभाई.
बॉडी शेमिंग से जूझने पर मृणाल ठाकुरमृणाल ने माना कि पहले, सुंदरता के छोटे-मोटे स्टैंडर्ड को मानने के दबाव की वजह से वह अक्सर उदास महसूस करती थीं. मृणाल ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, "मेरे भी दिन आए हैं. ऐसे भी दिन थे जब मैं रोते-रोते सो जाती थी. मैं सूजी हुई आंखों के साथ उठती थी और खुद से कहती थी कि यह इसके लायक नहीं है."
उन्होंने कहा कि इन भावनाओं पर काबू पाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, खासकर ऐसे माहौल में जहां हमेशा सपोर्ट नहीं मिलता. टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्हें एहसास हुआ कि खुद को स्वीकार करना ही कॉन्फिडेंस की चाबी है. एक यंग फैन से अचानक हुई मुलाकात ने उन्हें अपने नज़रिए पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया. जहां फैन उनके शरीर की तारीफ़ कर रहा था, वहीं मृणाल को एहसास हुआ कि वह खुद किसी और की फिजीक की चाहत कर रही थीं. उस पल ने उन्हें यह समझने में मदद की कि दूसरों से वैलिडेशन पाने के बजाय पहले खुद को अहमियत देना कितना ज़रूरी है.













