
बॉडी पर 800 टैटू बनाकर इस महिला ने बदल लिया हुलिया, डर के मारे लोग शक्ल नहीं देखते
AajTak
ब्रिटेन की वो महिला जिसने अपनी बॉडी पर 800 टैटू बनावाए हैं, उसकी जिंदगी कितनी मुश्किल हो सकती है. इस बारे में उसने खुलासा किया है. महिला ने अपने पूरे शरीर के साथ-साथ चेहरे को भी टैटू से कवर कर लिया है. इस वजह से वह काफी डरावनी दिखती है.
अपने पूरे शरीर पर करीब 800 टैटू बनवाने वाली यह महिला किडरमिनस्टर की 46 वर्षीय मेलिसा स्लोअन है. यह सात बच्चों की मां है. इन्होंने अपने चेहरे पर भी अजीबोगरीब टैटू बनवा लिये हैं. इस वजह से इनका लुक काफी डरावना लगता है.
मेलिसा का डरावना लुक अजनबियों को चौंका देती है. मेलिस ने डेली स्टार को बताया कि 20 की उम्र में ही अपने शरीर पर आर्ट का संग्रह बनाना शुरू कर दिया था और तब से अबतक उन्होंने इसे जारी रखा है. स्थायी तौर पर अपने शरीर और चेहरे पर टैटू बनवाने की उनकी इस आदत कारण उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है.
पसंद है चेहरे पर टैटू बनवाना मेलिसा बताती हैं कि उन्हें अपनी त्वचा पर नक्काशी बहुत पसंद है. जिसे वह मुख्य रूप से घर पर 'जेल स्टाइल' में बनवाती है, लेकिन बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते हैं. सात बच्चों की इस मां को समाज में घुलने-मिलने में काफी परेशानी होती है. लोग उन्हें सार्वजनिक जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नहीं बुलाते हैं.
लोग नहीं करते दोस्ती उनकी इस आदत की वजह से मेलिसा के बहुत ज़्यादा दोस्त भी नहीं हैं और वह इसका कारण यह मानती है कि लोग चेहरे पर तीन परतों वाले स्याही के आवरण से आगे नहीं देख पाते है. लोग उनके पास आना नहीं चाहते हैं. यही कारण है कि काफी कम लोग उनके दोस्त हैं.मेलिसा बताती हैं कि इतनी ज्यादा आलोचना के बाद भी हर हफ़्ते तीन से चार बार अपने चेहरे और शरीर पर स्याही लगवाना जारी रखा है. भले ही इसका मतलब सामाजिक बहिष्कार ही क्यों न हो. 'कभी हैलोवीन पार्टी में नहीं गई' मेलिसा बताती हैं कि दुर्भाग्य से वह कभी हैलोविन पार्टी में नहीं गई हैं. बहुत ही डरावनी शक्ल की वजह से लोग उन्हें पार्टियों में इनवाइट नहीं करते हैं. इसलिए वे उत्सवों में शामिल नहीं होती हैं. यहां तक की लोग उन्हें हैलोविन पार्टी में भी नहीं बुलाते हैं. उनका कहना है कि अगर उन्हें हैलोविन पार्टी में बुलाया जाए तो मैं दरवाजे से अंदर घुसते ही सबको डरा दूंगी. मैं जब अपने बच्चों को लेकर हैलोविन पार्टी में जाती थी तो मुझे दरवाजे पर रोक दिया जाता था. मेरे बच्चे भी मुझे पीछे रहने को बोलते थे. तब मैं पूरी रात झाड़ियों छिपकर दूर से ही हैलोविन पार्टी देखती थी.
बच्चे मेरे घर का दरवाजा नहीं खटखटाते वह कहती हैं कि गली में हर कोई जानता है कि यह उसका घर है और जब लोग उनके घर से गुजरते हैं तो वे उन्हें 'घूरते' हैं. मेलिसा को लगता है कि यह सब 'पागलपन'है. गली के बच्चे मेरा दरवाज़े नहीं खटखटाते है. वे यहां कभी नहीं आते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










