
बॉटनिकल गार्डन पर जाम का झंझट जल्द होगा खत्म, नोएडा प्रधिकरण द्वारा बनाया जाएगा बस टर्मिनल
AajTak
नोएडा प्रधिकरण द्वारा शहर में बुनियादी सुविधाओं की मजबूती को लेकर कई तरह के निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें सबसे अहम है, बॉटनिकल गार्डन के पास बर्स ट्रर्मिनल बनवाना. बता दें कि यहां आगरा की ओर आने जाने वाली बसों की वजह से रोज जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिसको देखते हुए आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बस टर्मिटन बनाने का फैसला लिया गया है.
नोएडा प्रधिकरण द्वारा बॉटनिकल गार्डन, जीआईपी मॉल, एमपी 2 रोड का निरीक्षण किया गया है, जिसमें साफ-सफाई, पार्किंग आदि की समस्याएं सामने आई हैं. स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मेट्रो रेल जंक्शन बॉटनिकल गार्डन के पास आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बस टर्मिनल विकसित किया जाएगा.
जमीनी निरीक्षण दौरों के दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने प्राधिकरण अधिकारियों को शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को सेक्टर 27 में विनायक अस्पताल के पास वाहनों की पार्किंग के लिए प्रावधान करने के आदेश दिए हैं.
साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश
कल यानी 01 दिसंबर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बॉटनिकल गार्डन, डीएससी रोड, एमपी 2 रोड में साफ सफाई का निरीक्षण किया साथ ही इस क्षेत्र के में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने को कहा. इसी के साथ उन्होंने बॉटनिकल गार्डन के पास आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बस टर्मिनल विकसित करने की बात भी कही. निरिक्षण करते हुए अधिकारियों ने देखा कि बॉटनिकल गार्डन के पास कार्यरत शौचालय (संख्या 27) में सीवर पाइप टूटा हुआ है, जिसकी वजह से सारा पानी सड़कों पर फैला रहा है.
खराब काम और साफ-सफाई में लापरवाही को देखते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा संबंधित स्वच्छता निरीक्षक का वेतन रोकने और उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
जीआईपी मॉल से बॉटनिकल गार्डन का नाला किया जाएगा कवर

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







