
बैटमैन की सवारी में दूल्हा पहुंचा शादी में, एंट्री देख दुल्हन के घर वाले रह गए दंग, वायरल वीडियो
AajTak
शादियों में दूल्हे की एंट्री हमेशा खास होती है. कभी घोड़े पर, कभी लग्ज़री कार में और कभी विंटेज गाड़ियों पर… लेकिन इस बार एक देसी दूल्हे ने सबको चौंका दिया.
शादी में सबसे हाई प्वाइंट क्या होता है? रस्में, जश्न या फिर विदाई? नहीं, सबसे अहम होता है दूल्हे की एंट्री. इस पल को खास बनाने के लिए दूल्हे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. कोई घोड़ी पर आता है, कोई हाथी पर, तो कोई लग्जरी कार चुनता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हे की एंट्री देखकर लोग दंग रह गए. यह एंट्री ना घोड़ी पर थी, ना हाथी पर और ना ही किसी लग्जरी कार पर, बल्कि हुई बैटमैन स्टाइल में-बैटमोबाइल पर.
बैटमैन स्टाइल में दूल्हा
वीडियो में दूल्हा पारंपरिक शेरवानी और साफा पहने बैटमोबाइल पर बैठा नजर आता है. चमकदार काले रंग की यह कार बिल्कुल वैसी दिखती है जैसी फिल्मों में बैटमैन चलाता है. ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच दूल्हे की एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती. यह वीडियो Friends Studio ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो एक पॉपुलर इवेंट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सर्विस है.
क्यों चुनी बैटमोबाइल?
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि बैटमोबाइल बैटमैन की अल्टीमेट क्राइम-फाइटिंग मशीन है. यह सिर्फ एक कार नहीं बल्कि बुलेटप्रूफ आर्मर, टर्बो इंजन और हाई-टेक टूल्स से लैस एक फोर्टिफाइड बीस्ट है, जो डार्क नाइट को गॉथम सिटी में पेट्रोल करने में मदद करती है. असल जिंदगी में इस कार के रेप्लिका बहुत रेयर होते हैं और इन्हें खास तौर पर कलेक्टर्स या बड़े इवेंट्स के लिए कस्टम-बिल्ट किया जाता है.
देखें वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












