
बैकबेंचर्स! विकास तुम्हें ही करना है... UP Board रिजल्ट से पहले सोशल मीडिया पर छाए ये Memes
AajTak
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड आज कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. इसे लेकर स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर किए गए हैं.
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी मंगलवार को जारी होने वाला है. कुछ घंटे बाद ही यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. इसे लेकर बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. जहां कुछ लोग स्टूडेंट्स की हिम्मत बांध रहे हैं, तो वहीं कुछ मीम्स की बरसात कर रहे हैं.
रिजल्ट वाले दिन रिश्तेदार अचानक एक्टिव हो जाते हैं. इसी को लेकर एक यूजर ने ट्वीट किया है. उसने लिखा है, 'आज मेरे रिश्तेदार, क्या हुआ फेल हुए या पास, कितने पर्सेंट आए. डिवीजन कौन सी बनी, कौन सी साइड ली थी.' इसके बाद इसने गालियों वाला इमोजी शेयर किया है.
Today my relatives - Kya hua fail hue ya paas Kitne % aaye Division Kon si Bani Kon si side Li thi Me - 🤬#UPBoardresult2023
'मेरिट के हिसाब से ईनाम देंगे पैरेंट्स'
संजना नाम की यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने वाला है. पैरेंट्स भी मैरिट के हिसाब से ईनाम देंगे.' उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बैट, वाइपर, झाड़ू और बैडमिंटन के साथ टेबल पर रखे सफेद रसगुस्से दिख रहे हैं.
#UPBoardresult2023 are about to be released today. Le parents are ready with Rewards as per Marit 🤣😂.#earthquake #AliaBhatt #AryanKhan pic.twitter.com/TvxIk0b26E

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












