
बैंगलुरु: रेमडेसिविर की ब्लैक मार्केटिंग करते 3 गिरफ्तार, 10,500 रुपये में बेच रहे थे
AajTak
रेमडेसिवर की कालाबाजारी इस समय अपने चरम पर है, ऐसे ही तीन आरोपियों को बंगलुरु में दबोच लिया गया है जो रेमडेसिवर इंजेक्शन का स्टॉक कर रहे थे और एक-एक इंजेक्शन को 10,500 रुपये की कीमत पर बेच रहे थे.
देश में बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 2.60 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 1400 से अधिक मौतें हुई हैं. भयावह होती स्थिति में प्लाज्मा से लेकर ऑक्सीजन, बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मारामारी चल रही है. रेमडेसिविर की कालाबाजारी भी इस समय अपने चरम पर है, ऐसे ही तीन आरोपियों को बंगलुरु में दबोच लिया गया है जो रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक कर रहे थे और एक-एक इंजेक्शन 10,500 रुपये की कीमत पर बेच रहे थे. ये लोग रेमडेसिवर का स्टॉक करके लोगों से दस-दस हजार रुपये से अधिक पैसे वसूल रहे थे. पूरे देश में रेमडेसिविर का स्टॉक करने वाले गैंग सक्रिय हो गए हैं. हाल ही में गुजरात के सूरत में भी 899 रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन 12 हजार रुपये में बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ था. सूरत पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं और महामारी के इस दौर में लोगों से औने-पौने कीमत वसूल रहे हैं. इस सूचना के बाद सूरत पुलिस ग्राहक बनकर इस गैंग के पास पहुंची और अरेस्ट कर लिया.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










