
बैंक खाते में गलती से आए 2.8 करोड़, शख्स ने एक महीने में उड़ा दिया पूरा
AajTak
एक आदमी के खाते में गलती से कई करोड़ रुपए पहुंच गए. लेकिन कुछ ही समय में शख्स ने इन पैसों को जुए में उड़ा दिया. अब अधिकारी उससे पैसे वापस वसूलने की कोशिश कर रहे हैं.
महाभारत से लेकर अभी तक, घर के बड़े-बुजुर्ग, सभी को एक ही बात समझाते नजर आते हैं, वो ये कि जुए की लत काफी खराब होती है. जुए की वजह से महाभारत का युद्ध हुआ और अब जुए की वजह से ही जापान का एक आदमी 'कंगाल' हो गया.
जुए में इस आदमी ने साढे़ 4 करोड़ जापानी येन (लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपए) गंवा दिए. सारे पैसे जुए में हारने के बाद आदमी को मजबूरी में गायब भी होना पड़ा. यह मामला जापान के यामागुची प्रांत का है.
दरअसल जापान की सरकार की ओर से, हर एक घर को कोविड रिलीफ फंड से 1 लाख जापानी येन (लगभग 60 हजार रुपए) की मदद दी जा रही है. यह सुविधा जापान के हर एक घर के लिए है. लेकिन गलती से यामागुची प्रांत के अबू शहर में एक ही आदमी के बैंक अकाउंट में 2 करोड़ 80 लाख रुपए पहुंच गए.
इसके बाद उस व्यक्ति ने पहले तो लोकल अधिकारियों को पूरे पैसे वापस करने का वादा किया, लेकिन इसके बाद वह गायब हो गया.
शख्स ने सारे पैसे ऑनलाइन App पर जुआ खेलकर उड़ा दिए. एक ही महीने में उसने पूरे पैसे उड़ा दिए. इस हरकत के बाद वहां की लोकल कोर्ट ने उस आदमी से 5 करोड़ जापानी येन (3 करोड़ रुपए) वसूलने का भी आदेश दिया है.
अबू नगर के मेयर नोरीहिको हनादा ने म्यूनिसिपल गवर्नमेंट से हुई इस गलती के लिए माफी भी मांगी है. उन्होंने नगरवासियों को भरोसा दिलाया है कि वह इन पैसों की वापसी हर हाल में सुनिश्चित करेंगे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










