
बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कर्मचारी हितेश सिंगला को ED ने किया अरेस्ट, 127 अकाउंट्स से 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
AajTak
मुंबई स्थित ED ने बैंक ऑफ इंडिया के निलंबित पूर्व कर्मचारी हितेश कुमार सिंगला को 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया. सिंगला ने मई 2023 से जुलाई 2025 के बीच 127 खातों से बिना अनुमति राशि निकालकर अपने निजी खाते में जमा की. जांच सीबीआई और एसीबी के एफआईआर के आधार पर की जा रही है. आरोपी को 23 सितंबर तक ED हिरासत में रखा गया है.
मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक ऑफ इंडिया के निलंबित पूर्व कर्मचारी हितेश कुमार सिंगला को गिरफ्तार किया है. सिंगला पर बैंक और उसके ग्राहकों के 127 खातों से 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप था.
सिंगला को 17 सितंबर को अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन से मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, अदालत ने उसे 23 सितंबर तक 7 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है.
ईडी ने हितेश कुमार सिंगला और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की. यह जांच सीबीआई, एसीबी मुंबई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है, जिसमें आईपीसी की धारा 409, बीएनएस की धारा 316(5) और पीसी अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(ए) के तहत आरोप लगाए गए हैं.
ईडी की जांच में पता चला कि मई 2023 से जुलाई 2025 के बीच सिंगला ने सावधानी और आपराधिक इरादे से सावधि जमा (टीडी), सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), बचत बैंक (एसबी) और चालू खाते (सीए) से बिना अनुमति पैसा निकालकर उसे अपने निजी एसबीआई बचत खाते में जमा कर दिया.
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए 127 खाताधारकों को निशाना बनाया, जिसमें वरिष्ठ नागरिक, नाबालिग, मृतक ग्राहक और निष्क्रिय/कमजोर खाते शामिल थे.
जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में सीक्रेट तरीके से शिफ्ट किया था. इस तरीके से हितेश सिंगला ने बैंक ऑफ इंडिया और उसके ग्राहकों को 16.10 करोड़ का नुकसान पहुंचाया. इससे बैंक की प्रतिष्ठा ठेस पहुंची और अपने आरोपी ने पद का दुरुपयोग कर जनता का विश्वास कम किया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








