
बैंकॉक से आई युवती की लखनऊ में कोरोना से मौत, ट्रैवल एजेंट...मसाज पार्लर...का क्या है कनेक्शन?
AajTak
थाई दूतावास के आदेश पर लखनऊ में विदेशी महिला का अंतिम संस्कार तो करा दिया गया लेकिन अब लखनऊ पुलिस के लिए एक सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर बैंकॉक की यह युवती लखनऊ कब, किससे और क्यों मिलने आई थी?
कोरोना महामारी के बीच तीन महीने के वीजा पर बैंकॉक से भारत आई विदेशी महिला की कोविड से लखनऊ में मौत हो गई. थाई दूतावास के आदेश पर लखनऊ में युवक ने विदेशी महिला का अंतिम संस्कार तो करा दिया लेकिन अब लखनऊ पुलिस के लिए एक सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर बैंकॉक की यह युवती लखनऊ कब, किससे और क्यों मिलने आई थी? पुलिस अब मृतका का लखनऊ कनेक्शन खंगाल रही है. थाईलैंड की रहने वाली Piya Wichapornsakul की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बीती 3 मई को दोपहर 12.49 दोपहर को मौत हो गई. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पिया 28 अप्रैल को राम मनोहर लोहिया के इमरजेंसी में भर्ती हुई थी, उसने अपना लखनऊ में पता हजरतगंज लखनऊ लिखाया था. कोविड जांच की गई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद पिया को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










