
बेरोज़गारी 50% घटी, 17 करोड़ नई नौकरियां! ऐसे बदल रहा है भारत का लेबर मार्केट
AajTak
भारत में 2017-18 से 2023-24 तक अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 17 करोड़ नए रोजगार उत्पन्न हुए हैं. बेरोजगारी दर भी 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई. एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड से कईं लोग जुड़े. सरकारी डेटा के मुताबिक अभी तक 31 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर्स ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर चुके हैं.
भारत में छह सालों में लगभग 17 करोड़ नए रोजगार उत्पन्न हुए हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट) के नए डेटा के मुताबिक देश में कुल रोजगार 2017-18 में 47.5 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 64.33 करोड़ हो गया. अलग-अलग क्षेत्रों में 16.83 करोड़ नए रोजगार जुड़े हैं.
इसके अलावा बेरोजगारी दर में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है. यह 2017-18 में 6 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत हो गई. वर्कफोर्स में महिलाओं की संख्या भी काफी बढ़ी है.
क्या कहते हैं एंप्लॉयमेंट इंडिकेटर्स
देश में प्रमुख रोजगार संकेतक (Employment Indicators) लगातार बेहतर हो रहे हैं. लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट (LFPR) और वर्कर-पॉपुलेशन रेश्यो (WPR) में ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गई है.
2017-18 और 2023-24 के बीच, 15 साल और उससे ज्यादा उम्र वालों के लिए LFPR 49.8 प्रतिशत से बढ़कर 60.1 प्रतिशत हो गया, जबकि WPR 46.8 प्रतिशत से बढ़कर 58.2 प्रतिशत हो गया, मतलब ज्यादा से ज्यादा लोग वर्कफोर्स में शामिल हो रहे हैं.
पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के जून से अगस्त 2025 तक के मासिक डेटा के अनुसार LFPR जून में 54.2 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 55 प्रतिशत हो गया. इस दौरान WPR भी 51.2 प्रतिशत से बढ़कर 52.2 प्रतिशत हो गया.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












