
'बेतुकी बातें...', तनाव के पीछे भारत का हाथ बता रहे पाकिस्तान को अफगानिस्तान का करारा जवाब
AajTak
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याक़ूब मुजाहिद ने कहा कि भारत की भूमिका पर लगाए गए पाकिस्तान के आरोप पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने कहा कि काबुल इस्लामाबाद के साथ पड़ोसी रिश्तों और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करना चाहता है. मुजाहिद ने स्पष्ट किया कि अफगान नीति किसी देश के खिलाफ अपनी भूमि का उपयोग करने की नहीं है.
इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याक़ूब मुजाहिद ने कहा है कि काबुल, इस्लामाबाद के साथ बेहतर पड़ोसी संबंध और व्यापारिक विस्तार चाहता है. एक इंटरव्यू में भारत की कथित भूमिका पर पूछे गए सवाल पर अफगान रक्षा मंत्री ने कहा, "ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं. हमारी नीति कभी भी अपनी भूमि को किसी अन्य देश के खिलाफ इस्तेमाल करने की नहीं है."
रक्षा मंत्री मौलवी याकूब ने कहा कि अफगानिस्तान भारत के साथ एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में संबंध रखता है और राष्ट्रीय हितों के दायरे में इन संबंधों को मजबूत करता रहेगा. साथ ही पाकिस्तान से भी अच्छे पड़ोसी रिश्ते बनाए रखेगा. उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य रिश्तों का विस्तार करना है, तनाव पैदा करना नहीं. पाकिस्तान के आरोप निराधार, अव्यावहारिक और अस्वीकार्य हैं."
यह भी पढ़ें: 'बस इसी एक लाइन पर टिका है सीजफायर', युद्धबंदी के बाद अफगानिस्तान-PAK के बीच फिर टेंशन!
अफगान मंत्री ने कहा, "अफगानिस्तान और पाकिस्तान पड़ोसी देश हैं. उनके बीच तनाव किसी के काम का नहीं. रिश्ते आपसी सम्मान और पड़ोसी सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए."
दोहा समझौते के क्रियान्वयन पर तुर्की में होगी बैठक
रक्षा मंत्री मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए दोहा समझौते की प्रगति पर अगली बैठक तुर्की में होगी, जिसमें समझौते को लागू करने और उसकी निगरानी के तंत्र पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को समझौते के हर प्रावधान का पालन करना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











