बेतरतीब विकास, जंगल काटे, शहर बसाए...क्या इंसान ने अपने हाथों से गढ़ी है दार्जिलिंग का त्रासदी?
AajTak
दार्जिलिंग में लगातार बारिश के बाद भूस्खलन हुआ जिसमें कई लोग प्रभावित हुए. पर्यावरणविदों का कहना है कि ये सिर्फ बारिश की वजह से नहीं, बल्कि बेतरतीब शहरीकरण, जंगलों की कटाई और अनियंत्रित निर्माण का नतीजा है. उन्होंने प्रशासन से कहा है कि अब जल्दी से जल्दी स्थायी डिजास्टर प्लान और नियमों का पालन जरूरी है.
पर्यावरणविदों ने दार्जिलिंग में हुए भूस्खलनों को एक मानव-निर्मित पारिस्थितिक आपदा बताया है. उनका कहना है कि यह दशकों से जारी जंगलों की कटाई, बिना प्लानिंग के शहरीकरण और खराब गवर्नेंस का नतीजा है जिसने हिमालय की नाजुक पहाड़ियों को खतरे के मुहाने पर ला दिया है. उनका कहना है कि अब आगे का रास्ता विकेंद्रीकृत डिजास्टर प्लानिंग, कंस्ट्रक्शन नियमों का सख्त पालन और क्लाइमेट-फ्रेंडली डेवलपमेंट से होकर ही निकलेगा. तभी क्वीन ऑफ द हिल्स यानी दार्जिलिंग को बार-बार होने वाली त्रासदियों से बचाया जा सकता है.
12 घंटे की बारिश ने उजाड़ा दार्जिलिंग
कभी सैलानियों के लिए सुकून देने वाली जगह रही दार्जिलिंग की पहाड़ियां अब तबाही का चेहरा दिखा रही हैं. लगातार 12 घंटे तक हुई बारिश ने खतरनाक भूस्खलनों की चेन को जन्म दिया जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग बेघर हो गए. शांत ढलानों पर अब मलबा और निराशा छाई है. ये निराशा हमें याद दिलाती है कि प्रकृति की मार अक्सर इंसानों की लापरवाही का नतीजा होती है.
बारिश तो बस ट्रिगर है!
नॉर्थ बंगाल साइंस सेंटर से जुड़े पर्यावरणविद सुजीत रहा ने कहा कि पहाड़ियां दशकों की उपेक्षा का खामियाजा भुगत रही हैं. जंगलों की कटाई, बिना प्लानिंग के सड़कें और बेतहाशा निर्माण ने इलाके को अस्थिर बना दिया है. बारिश तो बस एक ट्रिगर है. असली वजह ये है कि हमने पहाड़ों के साथ कैसा बर्ताव किया है. उन्होंने कहा कि यहां कोई सही डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान नहीं है. प्रशासन को इसे हर साल की त्रासदी की तरह नहीं, बल्कि गंभीर समस्या मानना चाहिए.
अनियंत्रित विकास बना खतरा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










