
बेटे को होमवर्क कराते हुए भड़की मां, पिटाई करने चली तो तुड़वा ली अपनी ही उंगली
AajTak
चीन में एक मां अपने बेटे को होमवर्क करने में मदद करते समय इतनी बुरी तरह भड़की कि उसे लात मारने के लिए आगे बढ़ी, लेकिन इसके चलते उसे ही भयंकर चोट लग गई.
कई बार लोगों को अपने बच्चे को पढ़ाते या होमवर्क कराते हुए गुस्सा आ जाता है तो लोग उसे डांट फटकार देते हैं या फिर पिटाई भी लगा देते हैं. इसी तरह एक महिला ने जब अपने ही बच्चे को पढ़ाई में ध्यान न देने पर पिटाई लगाने चाही तो उसे लेने के देने पड़ गए.
चीन में एक मां अपने बेटे को होमवर्क करने में मदद करते समय इतनी बुरी तरह भड़की कि उसे लात मारने के लिए आगे बढ़ी, लेकिन बेटे को लगने की जगह उसका पांव दीवार में जा लगा.नतीजा ये हुआ कि उसके पांव की उंगली टूट गई.
उत्तरी प्रांत हेबेई के एक मल्टीमीडिया आउटलेट गुओ जिया शी क्व की एक रिपोर्ट के अनुसार झांग नाम की महिला ने कहा- वो इतना धीरे काम कर रहा था कि उसका होमवर्क लंबा खिंच रहा था, और मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने उसे लात मारने की कोशिश की, लेकिन इससे मेरी ही उंगली टूट गई. मेरा बेटा काफी डर गया था और उसने तुरंत अपने पापा को फोन किया.
ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि झांग का दाहिने पैर की छोटी उंगली टूटकर बाहर की ओर निकली हुई है. एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई.
घटना के बाद, झांग ने अपने बेटे को स्कूल के बाद ट्यूशन क्लास में दाखिला दिलाया है. बच्चों को पढ़ाते हुए इस फ्रस्टेशन की भावना को 'ट्यूटरिंग सिंड्रोम का डर' कहते हैं और अक्सर माता पिता इसका सामना करते हैं. ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग ढेरों रिएक्शन देने लगे. एक व्यक्ति ने लिखा- वो बच्चे को कितनी तेज लात मार रही होगी कि उसके पांव की उंगली टूट गई. अच्छा हुआ कि लात बच्चे को नहीं लगी. एक अन्य ने लिखा- मैं एक पैरेंट के रूप में इस फ्रस्टेशन को समझता हूं लेकिन हमें आपनी भावनाओं को समझना चाहिए.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












