
बेटे की हत्या, फिर हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश… एक गलती से गिरफ्तार हो गई AI एक्सपर्ट CEO मां
AajTak
सूचना सेठ ने बच्चे की हत्या करने के बाद अपना हाथ काटकर आत्महत्या करने का फैसला किया. मगर, बाद में उसका मन बदल गया. वह बच्चे की लाश को बैग में रखकर गोवा से वापस बेंगलुरू जाने के लिए निकल पड़ी. मगर, रास्ते में कर्नाटक पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. इस वारदात को अंजाम देने के लिए अभी तक जो कहानी सूचना ने पुलिस को बताई है, वह चौंकाने वाली है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुकी 39 साल की सूचना सेठ (Suchana Seth) ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ है. उसने अपने 4 साल के बेटे की 8 जनवरी की रात को गोवा के एक होटल के कमरे में निर्मम हत्या की.
बेटे की हत्या के बाद सूचना सेठ ने अपना बायां हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. मगर, उसके बाद उसका मन बदल गया. उसने अपने बच्चे के शव को बैग में पैक कर दिया. इसके बाद 30 हजार रुपये खर्च कर टूरिस्ट टैक्सी मंगवाई और बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई.
पति से तलाक के बाद डिप्रेशन में थी सूचना सेठ
पुलिस का कहना है कि पति के साथ तनावपूर्ण संबंधों के चलते महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया है. सूचना सेठ से गोवा पुलिस पूछताछ कर रही है. दरअसल, साल 2020 में उसका पति के साथ तलाक हो गया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पति अपने बेटे से हर रविवार को मिल सकता है.
कोर्ट के फैसले के बाद सूचना डिप्रेशन में आ गई क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति बच्चे से कभी दोबारा मिले. लिहाजा, उसने बच्चे की हत्या का षड्यंत्र रच दिया, ताकि न बच्चा रहेगा और न ही उसका पति उससे कभी दोबारा मिल सकेगा.
घुमाने का बहाना, 3 दिन गोवा में मस्ती फिर… सूचना सेठ गोवा घुमाने के बहाने 6 जनवरी को बेंगलुरू से फ्लाइट में चार साल के बेटे को लेकर गोवा पहुंचती है. फिर कैंडोलिम इलाके के सोल बनयान ग्रैंड होटल में पहुंचती है. इसके बाद तीन दिनों तक यानी 8 जनवरी तक गोवा के अलग-अलग इलाकों में बच्चे के साथ घूमते-फिरते मस्ती करती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










