
बेटे की परवरिश, घर चलाने का बोझ.... 65 साल की बुजुर्ग दादी रिक्शा चलाने को मजबूर
AajTak
महाराष्ट्र की 65 वर्षीय मंगला दादी ने उम्र और बीमारियों को चुनौती देते हुए ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया है. अपने बेटे की मदद और आत्मनिर्भरता के लिए उन्होंने 15 दिन में रिक्शा चलाना सीखा. उनका साहस और जज़्बा लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है, खासकर महिलाओं के लिए वे रोल मॉडल बन चुकी हैं.
आमतौर पर जहां लोग 60 की उम्र के बाद आराम की ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं, वहीं महाराष्ट्र के कराड तालुका के नांदगांव गांव की 65 वर्षीय मंगला आबा आवळे ने इस सोच को चुनौती दी है. अपने बेटे की मदद और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया है. भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में बुंगाट रिक्शा चलाती मंगला दादी लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.
बेटे का सहारा बनने की ठानी मंगला दादी के पति का देहांत तब हो गया था जब उनके बच्चे छोटे थे. अकेले दम पर उन्होंने मजदूरी कर एक बेटा और तीन बेटियों की परवरिश की. बेटा अब एसटी बस का ड्राइवर है और बेटियों की शादी हो चुकी है. अपने बेटे के परिवार की आर्थिक मदद और अपनी सेहत के खर्च निकालने के लिए मंगला दादी ने फिर एक बार कमर कस ली इस बार हाथ में ऑटो रिक्शा की स्टेयरिंग थामी.
15 दिनों में सीख लिया ऑटो चलाना शुरुआत में बेटे ने उन्हें ऑटो चलाने की ट्रेनिंग दी. महज 15 दिनों की प्रैक्टिस में ही उन्होंने ट्रैफिक भरे रास्तों में भी ऑटो चलाना शुरू कर दिया. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वे कराड से उंडाळे मार्ग पर यात्रियों को सफर कराती हैं. रोज़ाना करीब 500 से 700 रुपये की आमदनी होती है.
बीमारियों से हार नहीं मानी शुगर जैसी बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद मंगला दादी ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने कहा कि घर बैठकर बीमार होने से बेहतर है, व्यस्त रहना और काम करना. उनका आत्मविश्वास, जज़्बा और साहस देखने वालों को हैरान कर देता है.
लोगों में बनी चर्चा का विषय उनके साहस को देखकर लोग दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. महिलाएं, खासकर बुजुर्ग महिलाएं, मंगला दादी को एक रोल मॉडल की तरह देख रही हैं. उनकी कहानी दिखाती है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और अगर मन में इच्छा हो तो कोई भी काम किसी भी उम्र में किया जा सकता है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







