
बेटी ने ट्रैफिक सिंग्नल तोड़ पुलिस से किया दुर्व्यवहार, BJP विधायक ने मांगी माफी
AajTak
बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली ने मीडिया और पुलिस अधिकारियों से माफी मांगी है. विधायक की बेटी ने ट्रैफिक सिग्नल जंप कर बहस की थी.
बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली ने अपनी बेटी की ओर से मीडिया और पुलिस अधिकारियों से माफी मांगी है. विधायक की बेटी ने ट्रैफिक सिग्नल जंप किया था, जो कि सीसीटीवी में कैद हो गया था. सिग्नल जंप करने के बाद विधायक की बेटी पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कैमरे में कैद हो गई थी.
परिवार का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा बीजेपी विधायक ने कहा, मैंने वीडियो देखा, बेटी ने मीडिया के लोगों को 'सर' कहकर संबोधित किया. अगर मीडिया को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं. हमारे परिवार का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है.
विधायक की बेटी ने ट्रैफिक नियम के उल्लंघन को लेकर पुलिस से बहस की और पुलिस ने बदले में उससे 10,000 रुपये जुर्माना वसूला.
ये विधायक की गाड़ी है वीडियो में विधायक की बेटी कहती है, मैं अभी जाना चाहती हूं. कार मत पकड़ो. आप मुझ पर ओवरटेक करने का मामला नहीं डाल सकते. यह एक विधायक की गाड़ी है. हमने जल्दबाजी नहीं की है. मेरे पिता अरविंद लिंबावली हैं. पुलिस ने 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला है.
अक्सर ऐसा देखने में आया है कि ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के बाद रसूखदार लोग या उनके परिवार के सदस्य पुलिस से बहस करते नजर आते हैं. वे परिवार और अपने पद का धौंस दिखाते हुए पुलिस से कार्रवाई न करने की बात कहते हैं. सोशल मीडिया पर कई बार इस तरह के वीडियो सामने आते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










