
बेटी को कांग्रेस का टिकट मिलने पर बोले मुनव्वर राणा, मैं सियासी नहीं हूं, मोहब्बत का पैगाम देता हूं
AajTak
UP Elections 2022: यूपी में कांग्रेस ने चौथे चरण के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की सबसे छोटी बेटी उरूसा राणा को उन्नाव के पुरवा से टिकट दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. ऐसे में सियासी तापमान लगातार बढ़ता ज रहा है. राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार को चुनाव में उतारने के लिए मंथन करके सूची जारी कर रही हैं. इन्हीं सबके बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चौथे चरण में होने वाले चुनाव के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा राणा का नाम शामिल है. कांग्रेस ने उरूसा को उन्नाव जनपद के पुरवा से अपना प्रत्याशी बनाया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










