
बेटी का वीडियो लाइक करना पड़ा भारी, मां को जेल की सजा!
AajTak
टिकटॉक वीडियो लाइक करने पर सजा...सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है. लेकिन ये सच है, ये मामला अमेरिका में सामने आया है.
एक महिला ने अपनी बेटी का टिकटॉक वीडियो लाइक किया जो उनके लिए मुसीबत बन गया. वीडियो लाइक करने की एवज में उन्हें जेल की सजा काटनी होगी. उन्हें साढ़े 11 महीनों से लेकर 23 महीनों तक जेल में रहना होगा.
wtrf.com की रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला और उनके पति पर अपने दो बच्चों का शोषण करने के आरोप पहले ही लग चुके हैं. जिसके तहत ये शर्त थी कि ये कपल अपने दो बच्चों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखेगा.
जिस महिला ने वीडियो लाइक किया, उनका नाम ट्रिस्टा प्राइज है. उन पर चाइल्ड एब्यूज प्रोबेशन (Child abuse probation) का उल्लंघन करने का आरोप है.इस कंपनी के स्टाफ को अब कैश नहीं, सैलरी में मिलेगा 'सोना'! 'मैं 2 नौकरी करती हूं, लेकिन हर रात खाने के लिए पैसे नहीं बचते' महिला के खाते में आ जाते 34 करोड़ रुपये, लेकिन...
दरअसल, इसके तहत वह पीड़ित से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकती थीं, और उन्होंने वीडियो लाइक कर इसका उल्लंघन किया.
क्या है यह मामला एबीसी न्यूज की 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रिस्टा प्राइज और उनके पति सेठ प्राइज को साल 2020 में बच्चों के साथ शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
कैरिक (पेंसिलवेनिया) में रहने वाले इस कपल पर आरोप था कि इन्होंने दो बच्चों का गला दबाने की कोशिश की थी और कई बार अलग-अलग तरह की चीजों से हमला किया था. फ्राईपैन से भी हमला किया गया. वहीं, ट्रिस्टा पर ये आरोप था कि उन्होंने इस पूरी घटना को देखा और रिकॉर्ड किया. ट्रिस्टा इंग्राम में कार्यरत थीं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










