
बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, DM के ट्वीट से गिरफ्तार हुआ धोखेबाज प्रेमी
AajTak
पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास एक पीड़ित पिता इंसाफ मांगने आए थे. उनकी बेटी का पूर्व प्रेमी लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. उसके पास बेटी का अश्लील वीडियो था और वह उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है. डीएम ने तुरंत एसपी को आदेश देकर आरोपी को गिरफ्तार करवाया.
बिहार के पूर्णिया में जिलाधिकारी राहुल कुमार का एक ट्वीट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. जिसमें डीएम ने बताया कि कैसे उन्होंने एक पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलााया. दरअसल, पूर्णिया जिले में एक पीड़ित पिता ने डीएम कार्यालय में जाकर गुहार लगाई थी कि उनके परिवार को उनकी बेटी का पूर्व प्रेमी परेशान कर रहा है. जब पीड़ित पिता डीएम से मिलने पहुंचे तो उस वक्त कार्यालय में एसपी दयाशंकर भी वहां बैठे हुए थे.
पिता ने बताया कि उनकी बेटी का एक शख्स के साथ अफेयर था. इस दौरान शख्स ने उनकी बेटी का एक अश्लील वीडियो बना लिया था जिसे लेकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था. वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था.
पिता ने बताया कि वह शख्स की इस हरकत से काफी परेशान हो गए हैं. उन्होंने डीएम राहुल कुमार से इंसाफ की गुहार लगाई. जिसके बाद डीएम ने उसी समय अपने पास बैठे एसपी दयाशंकर को इस मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश के बाद आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया है.
आज शाम कार्यालय में एक व्यक्ति से मुलाक़ात हुई। उन्होंने बहुत परेशानी की हालत में बताया कि उनकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने पुरानी Video chat की रिकॉर्डिंग वाइरल करने की धमकी देकर पूरे परिवार को परेशान कर रखा है। यहाँ तक की उसने वह video उन्हें (लड़की के पिता को) भी भेज दी।
डीएम ने किया ट्वीट डीएम राहुल कुमार ने इस मामले पर एक ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, ''आज शाम कार्यालय में एक व्यक्ति से मुलाकात हुई. उन्होंने बहुत परेशानी की हालत में बताया कि उनकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने पूरानी वीडियो चैट की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर पूरे परिवार को परेशान कर रखा है. यहां तक कि उसने वह वीडियो लड़की के पिता को भी भेज दिया है. उन्होंने रोते हुए कहा कि इससे उनकी इज्जत चली जाएगी. मेरे साथ बैठे एसपी ने उनसे उस लड़के की डिटेल्स मांगी. वह लड़का किसी और जिले का रहने वाला है. हमने उन्हें शीघ्र और सख्त कानूनी कार्रवाई करने का यकीन दिलाया.''
डीएम का ट्वीट हुआ वायरल जिलाधिकारी का एक पीड़ित पिता को ऑन द स्पॉट इंसाफ दिलाने वाला ट्वीट वायरल हो रहा है. लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस ट्वीट को अब तक दस हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि पिता की परेशानी को समझते हुए हमने आरोपी को दरभंगा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








