
बेटा बोला- नहीं जाऊंगा स्कूल, गुस्साई मां ने लगवाई रेहड़ी, 10 दिन में कमा लाया सवा लाख
AajTak
चीन की एक महिला डेंग का 17 साल का बेटा शेन बिलकुल भी पढ़ाई में मन नहीं लगाता था और स्कूल की हर परीक्षा में उसके नंबर गिरे ही जा रहे थे. जब डेंग ने उससे सवाल किया तो उसने कहा - 'मुझे न स्कूल जाना है न पढ़ना है, स्कूल जाना मुझे बेमतलब का काम लगता है.' इसके बाद उसने बेटे को सबक सिखाना चाहा लेकिन बेटे ने ही उसे हैरान कर दिया
कई बार जब बच्चे पढ़ाई से कतराते हैं तो मां बाप कहते हैं- खुद कमाओगे तब तुम्हें आटे- दाल का भाव मालूम पड़ेगा. कई बार तो लोग बच्चों को सबक सिखाने और डराने के लिए ये तक कह देते हैं कि 'पढ़ाई नहीं करोगे तो तुम्हारी दुकान लगवा देंगे ठेले वाली.' हाल में चीन रे झेजियांग प्रांत के जियाक्सिंग में रेहड़ी पर चिकेन फ्राई बेचने वाली डेंग ने अपने बेटे के साथ ऐसा कर ही डाला. इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था.
'मुझे न स्कूल जाना है न पढ़ना है'
दरअसल, डेंग का 17 साल का बेटा शेन बिलकुल भी पढ़ाई में मन नहीं लगाता था और स्कूल की हर परीक्षा में उसके नंबर गिरते ही जा रहे थे. जब डेंग ने एक बार शेन को पढ़ाई को लेकर खूब डांटा तो उसने कहा - 'मुझे न स्कूल जाना है न पढ़ना है, स्कूल जाना मुझे बेमतलब का काम लगता है.' इसपर डेंग इतना भड़की कि उसने अपने बेटे को जीवन का असली संघर्ष समझाने का फैसला कर लिया. उसने सोच लिया कि इसे जब खुद कमाना पड़ेगा तब जाकर ये आटे- दाल का भाव समझेगा.
'मेहनत करेगा तो 4 दिन में आ जाएगी अक्ल'
डेंग ने उसे अपनी चिकेन फ्राई की रेहड़ी पर बैठाना शुरू कर दिया. डेंग को लगा कि लड़के को मेहनत करनी पड़ेगी तो चार दिन में अक्ल आ जाएगी और वापस पढ़ाई करने लगेगा. लेकिन जब रेहड़ी लगाते हुए शेन को 10 दिन बीत गए तो उसकी 10 दिनों की कमाई जानकर डेंग के होश ही उड़ गए. उसने कुल 10,000 yuan (US$1,400 यानी 1.17 लाख रुपये) कमा लिए थे यानी वह मेहनत को काफी कर रहा था.
'सुबह तीन बजे तक करता था काम' द पोस्ट को दिए इंटरव्यू में डेंग ने कहा कि उसने यह सब बेटे को सबक सिखाने के लिए किया था. वह स्कूल नहीं जाना चाहता था तो मैंने उसे रियल लाइफ चैलेंज दिखाने की कोशिश की कि पैसा कमाना आसान नहीं है.लेकिन शेन तो तुरंत ही काम पर लग गया. शेन ने केवल 10 दिनों में 10,000 युआन (1.17 लाख रुपये) कमाए. डेंग ने उसकी सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और वफादार ग्राहकों के सपोर्ट को दिया. डेंग के मुताबिक, शेन रोज सुबह उठकर 9 बजे खाना बनाना शुरू कर देता था. वह 13 किमी की यात्रा करके जाता और शाम 4 बजे स्टॉल लगाता था. यहां वह पूरी रात चिकन बेचता था और सुबह 3 बजे घर लौटता था. डेंग ने कहा - वह बहुत मेहनती है. मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह काम का इतना आदी हो जाएगा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











