
बेगुनाह होकर भी 41 साल एकांत कारावास में बीते, फिर रिहाई के 3 दिन बाद हुई मौत... क्या है 'अंगोला-थ्री' की कहानी
AajTak
कहानी तीन ऐसे लोगों की जिन्हें उस गुनाह की सजा मिली जो उन्होंने कभी किया ही नहीं था. तीन में से एक 29 साल बाद जेल से रिहा हुआ. तो वहीं दूसरा 41 साल बाद और तीसरा 43 साल बाद रिहा हुआ. तीनों को एकांत कारावास की सजा सुनाई गई थी. आखिर कौन थे वो तीनों शख्स जिन्हें बिना किसी बात के इतनी खौफनाक सजा सुनाई गई. चलिए जानते हैं विस्तार से...
10 जून 1972... अमेरिका का लूसियाना (Louisiana) शहर. इस रात एक दुकान में चोरी की वारदात घटी. चोरी का इल्जाम हरमन वैलेस (Herman Wallace), रॉबर्ट किंग (Robert King) और अल्बर्ट वूडफॉक्स (Albert Woodfox) पर लगा. इन तीनों को जेल में बंद कर दिया गया. कोर्ट ने भी इन तीनों को दोषी मानते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई गई.
जब ये तीनों जेल में अपनी सजा काट रहे थे, ठीक कुछ ही महीनों बाद जेल के गार्ड ब्रेंट मिलर की हत्या हो गई. तब पुलिस वालों को शक हुआ कि ब्रेंट की हत्या हरमन वैलेस और अल्बर्ट वूडफॉक्स ने की है. पुलिस ने छानबीन किए बिना ही कोर्ट में यह भी साबित कर दिया कि ये कत्ल हरमन और अल्बर्ट ने की है.
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इसके बाद दोनों को एकांत कारावास में 40 सालों के लिए बंद कर दिया गया. उनके साथ-साथ रॉबर्ट को भी जेल में उन्ही के साथ कैद रखा गया. उस पर इनका साथ देने का आरोप लगा था. इन तीनों तो वहां 'अंगोला-थ्री' के नाम से जाना जाता था.
बता दें, एकांत कारावास अमेरिका में सबसे लंबे समय जेल की सजा मानी जाती है. यह सजा उन कैदियों को दी जाती है जिन्होंने बेहद संगीन अपराध किया हो. जैसे किसी की हत्या या रेप जैसे अपराध. एकांत कारावास में जो जेल होती है वो बिल्कुल अलग होती है.
इसका कमरा 6 फीट लंबा और 9 फीट ऊंचा होता है. यहां न तो कोई लाइट होती है और न ही कैदियों को किसी और से मिलने दिया जाता है. दिन में सिर्फ एक घंटा ही जेल से बाहर निकालने की इजाजत दी जाती है. पूरे अमेरिका में 80 हजार से भी ज्यादा कैदी ऐसे हैं जो आज के समय में एकांत कारावास की सजा काट रहे हैं.
अल्बर्ट और हरमन दोनों पहले 'ब्लैक पैंथर' राजनीतिक ग्रुप के मेंबर थे. जब इन लोगों को एकांत कारावास की सजा सुनाई गई तो 'ब्लैक पैंथर' के लोगों ने इसका विरोध किया. उनका कहना था कि ये तीनों निर्दोष हैं. इन्हें बेवजह फंसाया गया है. क्योंकि जब गार्ड की हत्या की गई, उस समय तो ये तीनों जेल के अंदर बंद थे. वो जेल से बाहर कैसे आ सकते थे? और कैसे गार्ड की हत्या कर सकते थे?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











