
बेकाबू होकर हाईवे पर पलटा पिकअप वाहन... मच गई अफरा-तफरी, 20 से ज्यादा लोग घायल
AajTak
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब 35 से 40 लोग सवार थे. इस हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे शामिल हैं. सभी को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल भेजा.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा (Janjgir Champa) में नेशनल हाईवे 49 (NH-49) पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. इस वाहन में लगभग 35 से 40 लोग सवार थे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चों समेत कई ग्रामीण शामिल थे. हादसे में 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब यह पिकअप वाहन ग्राम पकरिया से मदवारानी जा रहा था. ग्रामीण अपने गांव के नवनिर्वाचित सरपंच की जीत का जश्न मनाने के लिए पिकनिक पर निकले थे. यात्रा के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह भीषण हादसा हो गया.
यह भी पढ़ें: MP के जबलपुर में पिकअप वाहन पलटा, 20 लोग घायल; 8 की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया. कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर तकनीकी खराबी की वजह से.
इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है. सरपंच समेत अन्य ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल ले रहे हैं. प्रशासन ने भी स्थिति पर निगरानी रखी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को हर संभव इलाज मिले.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








