
बेंगलुरु: सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए तंबू में बैठे 'गुरु जी' से ली दवा, 48 लाख रुपये गंवाए, किडनी भी खराब
AajTak
बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सेक्सुअल वेलनेस के नाम पर ठगे जाने के बाद 48 लाख रुपये गंवा बैठा. कथित क्वैक ने उसे लाखों में आयुर्वेदिक ‘बूटी’ बेचकर उसका भरोसा जीत लिया, लेकिन दवाइयों से उसकी किडनी को नुकसान हुआ. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने क्वैक और दवा दुकान मालिक पर केस दर्ज किया है और दोनों की तलाश जारी है.
बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सेक्सुअल वेलनेस के नाम पर चल रही बड़ी ठगी का शिकार हो गया. इंजीनियर ने एक नकली डॉक्टर (क्वैक) पर भरोसा करके लगभग 48 लाख रुपये खर्च कर दिए. इतना ही नहीं, कथित दवाइयां खाने से उसकी किडनी को भी नुकसान पहुंचा. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
तंबू में मिला 'क्विक क्योर' दावा पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक शिवमोग्गा का रहने वाला है और कुछ समय पहले उसने केंगेरी स्थित एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल से इलाज कराया था. इसी बीच, 3 मई को उसने शहर में लगे एक तंबू में सेक्सुअल समस्याओं का 'जल्दी इलाज' मिलने का दावा पढ़ा. तंबू में उसकी मुलाकात विजय गुरुजी नाम के एक व्यक्ति से हुई, जिसने आयुर्वेदिक इलाज से स्थायी समाधान का भरोसा दिया.
लाखों में बिकी 'बूटी' जांच के नाम पर गुरुजी ने युवक को 'देवराज बूटी' नामक दवाई लेने को कहा, जिसे कथित तौर पर हरिद्वार से लाया गया बताकर बेचा जाता था. इसकी कीमत थी 1.6 लाख रुपये प्रति ग्राम. नकली डॉक्टर ने उसे यह दवा यशवंतपुर के एक आयुर्वेदिक स्टोर से नकद में लेने को कहा, क्योंकि डिजिटल पेमेंट का विकल्प नहीं था.
दूसरी दवाओं की कीमत और भी ज्यादा इसके बाद पीड़ित को 'भावना बूटी तेल' नाम की दवा दी गई, जिसकी कीमत बताई गई 76,000 रुपये प्रति ग्राम. फिर एक और दवा 'देवराज रसाबूटी' दी गई, जिसका रेट था 2.6 लाख रुपये प्रति ग्राम. इन दवाओं पर युवक ने लाखों रुपये खर्च कर दिए, जिसमें से कुछ उसने पत्नी और परिवार से लिए, कुछ बैंक लोन लिया और कुछ दोस्तों से उधार.
इलाज नहीं मिल सका, उल्टा किडनी खराब पुलिस के अनुसार भारी रकम खर्च करने के बावजूद युवक की बीमारी में कोई सुधार नहीं हुआ. बल्कि मेडिकल जांच में पता चला कि कथित दवाइयों की वजह से उसकी किडनी डैमेज हो गई. जब उसने इस बारे में गुरुजी से पूछा, तो उसने दवा बंद करने पर 'बड़ी नुकसान' की धमकी दी.
दो आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने क्वैक और दवा दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










