
बेंगलुरु में हाई-प्रोफाइल चोर की करतूत से पुलिस भी हैरान, गर्लफ्रेंड के लिए बनवाया 3 करोड़ का आलीशान घर
AajTak
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोर की पहचान महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी पंचाक्षरी स्वामी (37) के रूप में हुई है, जो कई राज्यों में 180 से अधिक चोरी के मामलों में शामिल रहा है.
बेंगलुरु में पुलिस ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल पेशेवर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसे लग्जरी लाइफ और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन का शौक है. ये शातिर चोर देश के अलग-अलग हिस्सों में एक दो नहीं बल्कि डेढ़ सौ से ज्यादा चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है. वो शादीशुदा होने के बावजूद अपनी अलग-अलग गर्लफ्रेंड पर लाखों रुपये लुटाता था.
छोटी उम्र में ही रखा था जुर्म की दुनिया में कदम पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोर की पहचान महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी पंचाक्षरी स्वामी (37) के रूप में हुई है, जो कई राज्यों में 180 से अधिक चोरी के मामलों में शामिल रहा है. मदिवाला पुलिस के अनुसार पंचाक्षरी स्वामी ने साल 2003 में नाबालिग रहते हुए चोरी करना शुरू किया और 2009 तक वो पेशेवर चोर बन गया था.
गर्लफ्रेंड पर लुटाए करोड़ों रुपये बताया जा रहा है कि शादीशुदा होने और एक बच्चे का पिता होने के बावजूद, उसने कई गर्लफ्रेंड पर पैसे लुटाए हैं. उसने कथित तौर पर अपनी प्रेमिकाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. जिनमें उसकी एक ऐसी गर्लफ्रेंड भी शामिल है, जिसके लिए उसने 3 करोड़ रुपये का घर भी बनवाया है. इसी तरह से उसने अपनी एक गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर 22 लाख रुपये का एक्वेरियम भी गिफ्ट किया था. पकड़े जाने के बाद आरोपी पंचाक्षरी स्वामी ने दावा किया है कि साल 2014-15 में उसका एक मशहूर अभिनेत्री से कनेक्शन था. और उसने उस पर भी बड़ी रकम खर्च की थी.
आपराधिक रिकॉर्ड और गिरफ्तारियां पंचाक्षरी स्वामी को साल 2016 में गुजरात पुलिस ने गिरफ़्तार किया था और साबरमती जेल में छह साल बिताए थे. रिहा होने के बाद, उसने अपनी चोरी की गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं और साल 2024 में बेंगलुरु लौटने से पहले महाराष्ट्र में फिर से गिरफ़्तार किया गया. 9 जनवरी को, उसने मादिवाला में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके कारण उसे हाल ही में गिरफ़्तार किया गया.
छोटे से घर में रहता था स्वामी करोड़ों की चोरी करने के बावजूद, पंचाक्षरी स्वामी अपनी मां के नाम पर 400 वर्ग फीट के छोटे से घर में रहता था. बकाया ऋण के कारण यह घर वर्तमान में बैंक नीलामी में जा चुका है. इस बीच, उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए महंगे घर बनवाए.
हर चोरी के बाद बदलता था कपड़े पंचाक्षरी स्वामी ने चोरी करने से पहले बंद घरों की तलाशी लिया करता था. हर चोरी के बाद, वह संदेह से बचने के लिए सड़क पर कपड़े बदल लेता था. चोरी किए गए सोने को पिघलाने के लिए वह एक छोटी फायर गन का इस्तेमाल करता था. पुलिस ने उसके पास से सोने के गहने, एक फायर गन और सोना पिघलाने वाले उपकरण बरामद किए है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







