
बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में भीषण आग, मौके पर 4 फायर ब्रिगेड पहुंचीं, देखें VIDEO
AajTak
बेंगलुरू में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में भीषण आग लग गई है. हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
बेंगलुरू में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में भीषण आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक ये हादसा बेंगलुरु के जक्कुर एयरोड्रम के सामने येलहंका के पास हुआ है. सॉफ्टवेयर कंपनी में शाम के वक्त आग लगी है. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई.
हादसे का वीडियो सामने आया है. इसमें आग से उठता धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है. वही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला. दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.
कंपनी में लगी आग का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, कंपनी का ऑफिस बिल्डिंग के ऊपरी माले पर स्थित था. इसके चलते दमकलकर्मियों ने क्रेन लगाकर आग बुझाने की कोशिश की. आग इतनी भयंकर थी कि ऑफिस में धुआं भर गया. आसपास लोग एकत्र हो गए. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
इससे पहले बेंगलुरु के कलकेरे होरामवु के पास बंजारा लेआउट में पिछले साल भीषण आग लग गई थी. ये आग प्लाईवुड गोदाम में लगी थी. गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित था. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया था. हालांकि उस हादसे में भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 में बन्नेरघट्टा रोड के पास देवरचिक्कनहल्ली में एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट में आग लग गई थी. इस हादसे में एक वृद्ध मां और उसकी बेटी की मौत हो गई थी. चश्मदीदों ने कहा था कि हमने दूसरी मंजिल के फ्लैट से आग निकलती देखी तो विस्फोट जैसी आवाज सुनकर हम बाहर भागे. आग की लपटों में घिरी एक महिला बालकनी से मदद के लिए चिल्ला रही थी. बालकनी में ग्रिल लगी हुई थी और इसलिए कोई भी मदद नहीं कर सका था.
ये भी देखें

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








