
बेंगलुरु में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन की 2 खिड़कियों के चटके कांच
AajTak
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का एक और मामला सामने आया है. इस बार बेंगलुरु में ट्रेन पर पत्थर फेंके गए. जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को कृष्णराजपुरम-बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई. इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है.
बेंगलुरु में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है. इस मामले को लेकर केस भी दर्ज किया गया है. ट्रेन नंबर 20608 मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच की दो खिड़कियां तब क्षतिग्रस्त हो गईं जब कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव किया. घटना आज कृष्णराजपुरम-बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई. कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
हाल ही में ट्रेनों पर पथराव की लगातार घटनाएं हुई हैं. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु डिवीजन में 2023 में जनवरी में पथराव के 21 मामले और फरवरी में 13 मामले दर्ज किए हैं.
लगातार आ रहे ऐसे मामले
इससे पहले 10 फरवरी को भी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पर पथराव का मामला सामने आया था. तब तेलंगाना के महबूबाबाद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की गई. जानकारी के अनुसार, महबूबाबाद के उपनगर में अज्ञात व्यक्तियों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया था. ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी. उसी दौरान यह घटना हुई. पथराव होने से ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.
विशाखापट्टनम में भी हुआ पथराव

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








