
बेंगलुरु में एमबीए ग्रेजुएट लड़की का मिला सड़ा हुआ शव, कई दिनों से बंद था कमरा
AajTak
बेंगलुरु में एक युवती का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस के अनुसार शव कई दिनों पुराना और सड़ा हुआ था. मृतका की पहचान दावणगेरे की रहने वाली 25 साल की एमबीए ग्रेजुएट के रूप में हुई है, जो शहर की एक निजी कंपनी में काम करती थी और अकेली रहती थी. पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत माना है.
बेंगलुरु के गायत्री नगर में एक 25 साल की युवती का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान दावणगेरे जिले की रहने वाली एक एमबीए ग्रेजुएट के रूप में हुई है. वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और पिछले कुछ समय से अकेले रह रही थी.
कमरे में सड़ चुकी थी युवती की लाश
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम उस समय सामने आई जब युवती के परिवारवालों ने उसकी कॉल्स का जवाब न मिलने पर मकान मालिक से संपर्क किया. जब घर का दरवाज़ा खोला गया तो अंदर से बदबू आ रही थी और युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया. पुलिस का कहना है कि दरवाज़ा अंदर से बंद था और शुरुआती जांच से पता चलता है कि युवती की मौत को तीन से चार दिन बीत चुके थे.
सब्रमारण्यनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों ने बताया कि मृतका को बाइक राइडिंग का काफी शौक था और वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ राइड पर जाया करती थी. फिलहाल किसी सुसाइड नोट का पता नहीं चला है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा ताकि डिजिटल डेटा से यह पता लगाया जा सके कि मौत से पहले उसके संपर्क में कौन-कौन थे. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








