
बेंगलुरु: नशे में धुत बाइक सवारों ने डिलीवरी एजेंट पर किया हमला, साइड न देने पर बुरी तरह से पीटा
AajTak
बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर इलाके से रोड रेड की वारदात सामने आई है, जहां नशे में धुत तीन बाइक सवारों ने एक डिलीवरी एजेंट पर हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में रोड रेज का मामला सामने आया है. रविवार रात मोदी अस्पताल जंक्शन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर नशे में धुत तीन अज्ञात हमलावरों ने एक स्विगी के डिलीवरी एजेंट पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दखल देख हमलावर से डिलीवरी एजेंस को बचाया.
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि स्विगी डिलीवरी एजेंट की पहचान पेमाराम के रूप में हुई है.
शिकायत के अनुसार, ये घटना उस वक्त हुई जब एक डिलीवरी एजेंट मोदी अस्पताल के पास एक सिग्नल पर ट्रैफिक लाइट खुलने का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आगे जाने के लिए हॉर्न बजा रहे थे, लेकिन डिलीवरी एजेंट ने अपनी बाइक नहीं हटाई.
इसके बाद नशे में धुत बाइक सवारों और स्विगी एजेंट के बीच बहस हो गई और ये बहस देखते-देखते हिंसा में तब्दील हो गई. और बदमाशों ने एजेंट बुरी तरह से पिटाई कर दी.
पुलिस के अनुसार, हमलावर नशे की हालत में थे और उन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए रास्ता मांगने की कोशिश की. पेमाराम ने नियमों का पालन करते हुए रास्ता नहीं दिया, जिसके बाद युवकों ने उन पर शारीरिक हमला किया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल हो रहा है, जिसमें डिलीवरी एजेंस खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं.
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमलावरों को रोकने की कोशिश की. स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति को और बिगड़ने से बचाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पेमाराम को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई और मामले की जांच शुरू कर दी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







