
बेंगलुरु के बड़े IT फर्म में डेटा चोरी, कंपनी को एम्प्लॉई ने यूं लगाई 87 करोड़ की चपत
AajTak
कंपनी की आंतरिक जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी आशुतोष निगम ने डेटा चोरी की बात स्वीकार की. पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डेटा चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. कथित तौर पर इस चोरी की वजह से एक सॉफ्टवेयर कंपनी को 80 लाख यूरो (करीब ₹87 करोड़) का नुकसान हुआ है.
बेंगलुरु पुलिस ने अमेडियस सॉफ्टवेयर लैब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है. FIR के अनुसार, कंपनी ने अपने पूर्व कर्मचारी आशुतोष निगम (सीनियर मैनेजर, रिसर्च साइंटिस्ट) पर कंपनी के गोपनीय सोर्स कोड और संवेदनशील डेटा को अवैध रूप से एक्सेस कर बाहर भेजने का आरोप लगाया है. 11 अक्टूबर 2025 को बिना कंपनी की अनुमति से यह डेटा आशुतोष के निजी ईमेल अकाउंट से ट्रांसफर किया गया.
आशुतोष 1 फरवरी 2020 से कंपनी में सीनियर मैनेजर, रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत थे. कंपनी की आंतरिक जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी ने डेटा चोरी की बात स्वीकार की, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कंपनी द्वारा की गई है. इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
कंपनी का दावा है कि चोरी किया गया सॉफ्टवेयर और सोर्स कोड लगभग 80 लाख यूरो मूल्य (₹87 करोड़)) का है. इस डेटा उल्लंघन के कारण कंपनी को भारी नुकसान हुआ.
पुलिस ने इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 65, 66, 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अदालत में भी रिपोर्ट की एक कॉपी पेश की गई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









