
बेंगलुरु के कंस्ट्रक्शन साइट्स पर क्यों टंगी है इस महिला की तस्वीर? जवाब ढूंढ रहा इंटरनेट
AajTak
बेंगलुरु के कंस्ट्रक्शन साइट्स और स्थानीय बाजारों में चिपकी बड़ी-बड़ी, पूरी तरह खुली आंखों वाली एक रहस्यमयी महिला की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इन पोस्टर्स ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है और इंटरनेट पर यह सवाल उठने लगा है कि आखिर यह महिला कौन है और उसकी तस्वीर हर जगह क्यों दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबो-गरीब तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. साड़ी पहने, बड़ी-बड़ी आंखों वाली एक महिला की सेल्फी अलग-अलग जगहों पर टंगी नजर आ रही है. वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के कई अंडर-कंस्ट्रक्शन साइट्स पर यह तस्वीर लगाई गई है.
इसी वजह से लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि आखिर यह महिला कौन है, उसकी तस्वीर हर जगह क्यों दिखाई दे रही है और इसके पीछे की असली वजह क्या है. यही सवाल इस तस्वीर को और रहस्यमय बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे चर्चा का विषय बना चुके हैं.
कैसे शुरू हुई चर्चा
यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब unitechy नाम के एक X यूजर ने 5 जनवरी को इस तस्वीर को पोस्ट किया. यूजर ने लिखा कि उन्होंने कर्नाटक में कई जगह यह फोटो देखी, लेकिन जब इसके बारे में गूगल पर जानकारी ढूंढने की कोशिश की, तो कुछ भी हाथ नहीं लगा. इसके बाद पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और देखते-ही-देखते यह चर्चा फैल गई.
देखें वायरल पोस्ट
कमेंट्स में सामने आईं कई थ्योरी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










